PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के बस स्टैंड के पास बर्थडे पार्टी के दौरान आखिर क्यों चली थी मारपीट, एक हुई मौत, दो लोग हुए थे इस गोलीबारी में घायल,

punjab jalandhar city youth murdered near bus stand firing in punjab today Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले में गोली चलने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं / ऐसा ही एक मामला बीती देर रात उस समय सामने आया जब जालंधर के बस स्टैंड के बाहर अरमान टूर एंड ट्रैवल्स के दफ्तर के पीछे बर्थडे पार्टी के दौरान हुए गोलीकांड में एक 19 साल के युवक की मौत हो गई / इसमें दो युवक घायल हो गए / युवक के साथ मौजूद मामूली रूप से घायल हुए साथियों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब एक घंटे के बाद उसकी मौत हो गई /

इस घटना की सुचना मिलते ही ADCP सोहेल कासिम मीर, एसीपी गुरप्रीत सिंह गिल, थाना छह और नई बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी / मृतक के स्वजनों और उसके साथ मौजूद उसके बुआ के बेटे के बयान दर्ज हुए / ADCP सोहेल ने इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद में 19 साल के अनिकेत उर्फ लकी गिल पुत्र कुलविदर राय गिल निवासी अर्जुन नगर, लाडोवाली रोड की मौत हो गई /

वहीं दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है / बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी /वहीं अनिकेत के बुआ के बेटे पवन निवासी अर्जुन नगर ने बताया कि वह आटो चलाता है / उनके मामा का बेटा अनिकेत एक इमीग्रेशन के दफ्तर में काम करता था / बीती देर रात दफ्तर बंद होने के बाद शाम छह बजे के करीब उसके पास टैक्सी स्टैंड पर पहुंचा / रात 9:30 बजे के करीब ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में कुछ लोग बर्थडे पार्टी मना रहे थे /

इस दौरान मौके पर शराब भी चल रही थी / अनिकेत वहां अकेला खड़ा था / अचानक जन्मदिन मना रहे युवक अनिकेत से भिड़ गए और उससे मारपीट करने लगे / इस दौरान अनिकेत के रिश्ते के भाई पवन और आटो चलाने वाले केपी निवासी मिट्ठापुर ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पवन और केपी भी घायल हो गए / इसके बाद हमलावरों ने गोली मारकर अनिकेत की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए / अनिकेत के सीने की बाई तरफ गोली लगी थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गया /

वहीं पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि अनिकेत की मौत सीने की बाई तरफ पसलियों में गोली लगने से हुई है / अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अनिकेत को जो गोली लगी है, वह पिस्टल की है या फिर किसी अन्य हथियार की, हालांकि पुलिस ने मौके से 32 बोर की पिस्टल के दो खोल बरामद किए हैं / बताया जा रहा है कि अनिकेत तीन बहनों का इकलौता भाई था / उसके पिता कुलविदर गिल हवेली रेस्टोरेंट में ड्राइवर का काम करते हैं / कुलविदर के किसी भी बच्चे की अभी शादी नहीं हुई है /