PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में बड़ी वारदात, प्रसिद्ध रैपर के करीबी युवकों पर चली गोलियां, एक की हुई दर्दनाक मौत,

village-kairon-of-tarn-taran-district-armed-men-in-scorpio-car-opened-fire-on-three-youths-killing-samarpreet-singh-19-year-resident-karamuwala-punjab

PTB Big न्यूज़ तरनतारन : पंजाब में 2 गुटों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, तरनतारन जिले के गांव कैरों के रेलवे फाटक के पास स्कॉर्पियो गाड़ी सवार कुछ हथियारबंद लोगों ने गांव तुंग जा रहे सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 3 युवकों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में स्कॉर्पियो के 19 वर्षीय चालक की मौत हो गई,

.

.

जबकि उसके साथ बैठा एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इन दोनों के अलावा स्कॉर्पियो में बैठा तीसरा युवक बाल-बाल बच गया, जिसने गाड़ी तेजी से भगाकर अपनी और अपने साथी की जान बचाई। मृतक युवक और घायलों को तुरंत तरनतारन के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान समरप्रीत सिंह (19) पुत्र सरबजीत सिंह निवासी करमूवाला व

.

village-kairon-of-tarn-taran-district-armed-men-in-scorpio-car-opened-fire-on-three-youths-killing-samarpreet-singh-19-year-resident-karamuwala-punjab

.

घायलों की पहचान सौरभदीप सिंह (20) निवासी मरहाणा और जयदीप सिंह निवासी गांव बूह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरिया गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने इस पोस्ट की जांच शुरू कर दी है। समरप्रीत सिंह और सौरभदीप सिंह रैपर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस्स धालीवाल के करीबी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गत शाम अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में तरनतारन से

.

गांव तुंग जा रहे थे। जब वे गांव कैरों के रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो एक अन्य स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कुछ हथियारबंद लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार युवकों को घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 8-10 राफंड फायरिंग हुई। इस दौरान घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर समरप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरें युवको की हालत गंभीर बताई जा रही है।

.

.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पंडोरी गांव की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी ने रैपर जस धालीवाल का एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद महक पर हमला कर उसकी पिटाई की गई थी। इस विवाद ने दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा दिया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।