PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मान सरकार की करनी और कथनी में है भारी अंतर, जालंधर के जिलाधीश कार्यलय के कर्मचारियों ने फिर खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, जनता को होगी परेशानी,

punjab jalandhar news dc office employees strike second half protest against government employees told bhagwant maan government ignore themtheir demands Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के जिलाधीश कार्यालय में अगर आपको भी कोई काम है तो सुबह ही काम करवाने के लिए जाएं, क्योंकि दोपहर के बाद जिलाधीश कार्यालय में कोई काम नहीं होंगे, क्योंकि जिलाधीश ऑफिस का स्टाफ दोपहर के बाद से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के लिए हड़ताल पर चला जाएगा /

मिली जानकारी के अनुसार जिलाधीश कार्यालय के कर्मचारी यूनियन ने यह फैसला लिया है कि दफ्तरों पहले हाफ में ही काम होगा / उसके बाद दूसरे हाफ में सभी कर्मचारी हड़ताल करेंगे / कर्मचारियों की यूनियन का कहना है कि सरकार की करनी और कथनी में भारी अंतर है / सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत खुद चुनाव से पहले कहते रहे कि हमारे सरकार आने पर पंजाब में धरने दिखाई नहीं देंगे / कर्मचारियों की सारी मांगे मान ली जाएंगी, लेकिन वर्तमान में हालात यह है कि कोई विभाग ऐसा नहीं है, जिसके कर्मचारी खुश हों और धरना न दे रहे हों /

इस दौरान एक कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने 17 जनवरी तक सरकार को मांगों पर विचार का समय दे रखा था, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया और न ही कोई रिस्पॉन्स दिया, जिसके विरोध में कर्मचारियों को हाफ डे हड़ताल का फैसला लेना पड़ा है / जिलाधीश कार्यालय के कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए फैसला लिया है

कि 31 जनवरी को भी उनकी वर्किंग हाफ डे ही रहेगी / कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वह जानते हैं कि उनकी हड़ताल की वजह से जिलाधीश कार्यालय में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होगी, लेकिन उनकी भी मजबूरी है / सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है / उनके पास भी सरकार की आंखें खोलने के लिए हड़ताल के सिवाय कोई और रास्ता नहीं है /

Latest News