PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर, महिला कॉन्स्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम, फैली सनसनी,

punjab-jalandhar-rpf-female-constable-commit-suicide-big-breaking-news

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में रेलवे कॉलोनी में आरपीएफ की महिला कॉन्स्टेबल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अनीशा (24) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थी। अनीशा का पति भी उसी के साथ रेलवे कॉलोनी में ही रहता था। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

.

थाना नवी बारादरी के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का असल कारण पता चल पाएगा। फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला फंदा लगाकर आत्महत्या करने का ही लग रहा है। बुधवार को देर शाम पुलिस ने रेलवे कॉलोनी में बने रेलवे के क्वार्टर के अंदर से महिला का शव बरामद किया था। एसएचओ रविंदर कुमार ने मीडिया के बंधुओं को जानकारी देते हुए बताया कि शव को जालंधर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

.

.

वहीं, क्राइम सीन की जांच में किसी प्रकार का कोई भी सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की सूचना अनीशा के परिवार को दे दी गई है। परिवार के आने के बाद मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने अनीशा के पति अंकुर कुमार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अन्य कोई बात सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को मृतका के शरीर पर निशान भी मिले हैं।

.

.

 

.

Latest News