PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर, नेशनल हाईवे के बाद रेलवे ट्रैक को किया बंद, शताब्दी फगवाड़ा में रोकी, आम्रपाली सिटी में, जाने बड़ी Update,

punjab-jalandhar-farmer-protest-delhi-jammu-national-highway-near-kisan-andolan

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे (NH-44) के बाद किसानों ने रेलवे ट्रैक भी जाम कर दिया है। गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने लुधियाना की तरफ जाते वक्त PAP चौक से कुछ दूरी पर धन्नोवाली फाटक के पास ही रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे को बंद कर दिया है।

.

.

रेलवे ट्रैक बंद होते ही शताब्दी एक्सप्रेस को कपूरथला के फगवाड़ा में रोक दिया है। यह प्रदर्शन जालंधर कैंट स्टेशन के पास हो रहा है। इसलिए आम्रपाली एक्सप्रेस को जालंधर सिटी स्टेशन पर रोका जाएगा। रेलवे के मुताबिक इस ट्रैक से रोजाना चौबीस घंटे में 120 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। गुरूवार को 40 ट्रेनें निकल चुकी थीं, अब 80 ट्रेनों को डायवर्ट करने के लिए रेल अफसरों की मीटिंग शुरू हो गई है।

.

.

वहीं बुधवार को CM भगवंत मान के किसानों को हाईवे जाम कर लोगों को परेशान न करने की दो-टूक नसीहत दी थी। हालांकि जालंधर पुलिस बैरिकेडिंग करने के बावजूद किसानों को रोक नहीं पाई। फिलहाल हाईवे पर सर्विस लेन से ट्रैफिक चलने की छूट दी गई है।

.

.

इससे पहले बुधवार को चंडीगढ़ में किसानों की एक बैठक होनी थी, जो नहीं हो सकी। इससे नाराज किसानों ने ऐलान किया कि जब तक सरकार गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग नहीं मान लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। रेलवे ट्रैक रोकने का फैसला आज ही बैठक कर लिया जाएगा। जबकि संगठन 26 नवंबर को चंडीगढ़ कूच करेगा।

.

Latest News