PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

कपूरथला जिले में चली पुलिस-निहंगों में अंधाधुंध गोलियां, एक पुलिसकर्मी की हुई मौत, DSP सहित 10 लोग हुए घायल, कर्फ्यू जैसा बना माहौल,

punjab kapurthala gurdwara police nihang firing update police employee death Big News

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : पंजाब में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर आज गुरूवार सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि DSP समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अभी भी गुरुद्वारे के भीतर 30-40 हथियारबंद निहंग मौजूद होने की संभावना है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने कोई एक्शन लिया तो वे फिर इसका विरोध करेंगे।

.

इस घटना के बाद कपूरथला में माहौल तनावपूर्ण है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी भी पहुंच गए हैं। इस गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में विवाद चल रहा है। बीती रात पुलिस ने कब्जा करने वाले 10 निहंगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना थी कि इस केस की FIR में शामिल कुछ निहंग इस गुरुद्वारे में छिपे हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस गुरुद्वारे में पहुंची। इस दौरान निहंगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने ​स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

.

.

सुल्तानपुर लोधी SHO लखविंदर सिंह के अनुसार फायरिंग में पुलिस कर्मचारी जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला की मौत हुई है। वहीं घायलों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कॉन्स्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है।

.

कपूरथला डीसी कैप्टन करनैल सिंह, आईजी जालंधर रेंज एस भूपति, SSP वत्सला गुप्ता समेत आला अ​धिकारी सुल्तानपुर लोधी पहुंच गए हैं और इस ​स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर गुरुद्वारा बेर साहिब में मीटिंग की जा रही है। गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलवीर सिंह 96वें करोड़ी काबिज थे। उन्होंने बाबा निरवैर सिंह ढिल्लो को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी।

.

21 नवंबर यानि मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल से अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 सा​थियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दा​​खिल हो गए। यहां उन्होंने निरवैर सिंह को र​स्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर ह​थियारों से वार किए। दोनों का असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया। जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 सा​थियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

.

वहीं बुधवार रात को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादारों (निहंगों) की ओर से बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की को​शिश की गई। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर 10 निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 15 मई 2020 को दोनों गुटों में हुई झड़प में कत्ल समेत वि​भिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।

.

Latest News