PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ने हवन पूजन के साथ किया शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ,

st-soldier-institute-of-hotel-management-and-catering-technology-inaugurated-the-academic-session-with-havan-pujan

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हवन पूजन कराया गया। इस दौरान प्रिंसिपल, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हवन में आहुतियां दी और विद्या की देवी माँ सरस्वती का वंदन किया।

.

.

हवन का आरंभ विघ्नहर्ता श्री गणेश के पूजन से हुआ और इसके बाद माँ सरस्वती पूजन किया गया। हवन में सभी स्टाफ मेंबर्स प्रिंसिपल्स द्वारा यही कामना की गई कि मां शारदा सबको सद्बुद्धि, विभिन्न कलाएं एवं मेघा दें ताकि वे जीवन में आगे बढ़ सके।

.

.

कॉलेज प्रधानाचार्य कीर्ति शर्मा के साथ एच. ओ. डी. मनीष गुप्ता व सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता की कामना करते हुए उन्हें नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य कीर्ति शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष नए सत्र का आरंभ सरस्वती पूजा तथा हवन से करवाया जाता है,

.

जिसका उद्देश्य बच्चों में आस्था तथा आत्मबल की स्थापना तथा सद्विचारों को जागृत करना है। इसी मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज स्टाफ एवं नए प्रवेश विद्यार्थियों को उनके आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।

.

.