PTB Crime न्यूज़ मोगा : पंजाब के मोगा में शुक्रवार सुबह बारात वाली कार के ड्राइवर को 3 लोगों ने गोलियां मार दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान पुराना मोगा के रहने वाले नवदीप सिंह के रूप में हुई है।
. .जानकारी के मुताबिक नवदीप को वाघा पुराना के पास से बारात लेके जानी थी। इसके लिए उसने मोगा में एक दुकान में गाड़ी को सजाया। इस दौरान जैसे ही वह दुकान से गाड़ी लेकर निकला तो 2 लोग उसकी गाड़ी में सवार हो गए। इन लोगों ने उसे कहा कि वह भी शादी में जा रहे हैं।
.
.नवदीप के मुताबिक वह जब गाड़ी लेकर जा रहा था तो उसके साथ एक बाइक सवार युवक भी चला। इस पर उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस बीच सिंघा वाला गांव के पास उसे गाड़ी में सवार 2 लोगों ने 2 गोलियां मार दी। इसके बाद वह 2 लोग गाड़ी के साथ चल रही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
. .इसके बाद घायल ने अपने दोस्त को फोन किया। दोस्त ने कहा के उसे नवदीप की कॉल आई कि उसे सिंघा वाला के पास गोली मार दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचा और नवदीप को गाड़ी में डालकर सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी इकबाल हुसैन ने कहा कि अभी घायल की हालत नाजुक है। जांच की जा रही है।
. .यह भी पढ़ें : इस Immigration Company का ADC ने ट्रैवल एजेंसी का लाइसैंस किया रद्द, आखिर क्यों?
.

































