PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि... खान सर के वकील की कोर्ट में दलील के बाद माननीय अदालत ने सुनाया फैसला जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ...

पंजाब के सांसद कल लेंगे शपथ, लेकिन अमृतपाल सिंह को लेकर क्या हुआ फैसला,

punjab-parliamentarians-will-take-oath-tomorrow-parliament-session-2024-decision-was-also-taken-regarding-amritpal-singh

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया। इसकी शुरुआत 540 सांसदों के शपथ ग्रहण से होगी। पंजाब के सांसदों को 25 जून यानि मंगलवार को शपथ लेने का समय दिया गया है, जिसमें जेल से चुनाव लड़ने और जीतने वाले अमृतपाल सिंह सहित सभी 13 सांसदों के नाम हैं, लेकिन इस दौरान अमृतपाल सिंह न तो संसद पहुंच पाएंगे और न ही शपथ ले पाएंगे।

.

.

अमृतपाल सिंह की बात करें तो वह मार्च 2023 से NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। NSA एक ऐसा कानून है जो सरकार को व्यक्तियों को बिना किसी औपचारिक आरोप के 12 महीने तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है, लेकिन अब एक साल से अधिक समय हो गया है जब अमृतपाल सिंह को पंजाब सरकार ने दूसरी बार NSA में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में साफ है कि संसदीय कार्यालय द्वारा भेजी गई 25 जून की समय सीमा के भीतर अमृतपाल न तो जेल से बाहर आ पाएंगे और न ही शपथ ले पाएंगे।

.

.

वहीं अमृतपाल सिंह के वकील राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि हर नवनिर्वाचित सांसद को संसदीय कार्यालय की ओर से शपथ लेने का समय दिया जाता है। पंजाब के सभी सांसदों को 25 जून का समय दिया गया है। कार्यालय सभी सांसदों को फोन पर समय की सूचना भी देता है, जो अमृतपाल सिंह द्वारा पंजीकृत फोन नंबर पर भी की गई है, लेकिन उन्हें जानकारी मिली है कि अमृतपाल सिंह जेल में हैं, 

.

.

जिसके बाद अमृतपाल सिंह शपथ लेने के लिए जेल से नहीं आ पाएंगे। एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा ने बताया कि अमृतपाल सिंह की जमानत अर्जी पहले ही डीसी दफ्तर और पंजाब सरकार के गृह विभाग को सौंपी जा चुकी है। अब जब भी अमृतपाल सिंह के नाम पर आदेश जारी होंगे, उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल से निकालकर संसद ले जाया जाएगा। जहां उन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

.