PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

CM पंजाब के जालंधर पहुंचते ही लूट की वारदातों ने पकड़ी रफ़्तार, दिनदहाड़े हुई डकैती, 23 लाख नकद और गहने लेकर हुए लुटेरे फरार,

punjab-jalandhar-model-town-elderly-couple-robbed-near-cake-house-robbery-in-jewellery-shop-23-lakh-cash-and-jewellery-hoshiarpur

PTB Big न्यूज़ जालंधर / होशियारपुर : पंजाब के मुख्यमंत्री बीते दिन से जालंधर में हैं उन्होंने अपना स्थानीय घर भी किराये पर ले लिया है, ऐसे में उनके जालंधर पहुंचे के बावजदू लगातार दो दिन से लूट की वारदातें देखने को मिल रही हैं, जोकि पंजाब पुलिस की शहर में की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। ऐसे में आज सुबह के समय होशियारपुर में उस समय सनसनी फैल गई। जब आज दो लुटेरों ने बाजार में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।

.

.

इस दौरान दुकान में घुसे लुटेरों ने दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को बंधक बना लिया और दुकान में रखे सोने-चांदी के साथ नकदी लेकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मिली जानकारी और पीड़ित के बयान के अनुसार उसने आज सुबह 8:30 बजे दुकान खोली, जिसके बाद दो मोटरसाइकिल सवार उसके पास सोना चेक करने आए

punjab-jalandhar-model-town-elderly-couple-robbed-near-cake-house-robbery-in-jewellery-shop-23-lakh-cash-and-jewellery-hoshiarpur

और मौका पाकर उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसे टेप से बांध दिया और 1 किलो सोना-चांदी और 23 लाख रुपए नकद और सीसीटीवी डीवीआर लेकर फरार हो गए। इस बारे में बात करते हुए डीएसपी सिटी अमर नाथ ने बताया है कि इस दुकान का मालिक गांव गया हुआ है और उसके बाद दुकान के कारीगर के साथ यह लूट की वारदात हुई है। उनके अनुसार सब कुछ नोट कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

.

.

यही नहीं जालंधर में भी सुबह-सुबह बजुर्ग दंपति को निशाना बनाते हुए जालंधर के सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन में बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिया। यह वारदात थाने से महज 20 मीटर और पुलिस की हाईटेक चेक पोस्ट से 25 मीटर की दूरी पर हुई। आरोपियों ने पीछे बैठी महिला के कानों से सोने की बालियां लूट लीं और फरार हो गए। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

punjab-jalandhar-model-town-elderly-couple-robbed-near-cake-house-robbery-in-jewellery-shop-23-lakh-cash-and-jewellery-hoshiarpur

बुजुर्ग दंपती पत्नी की आंख की जांच करवाने के लिए महाजन अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ लूटपाट की गई। बजुर्ग दंपति के मुताबिक उनकी स्कूटी सिर्फ दस से 15 की स्पीड पर थी। उन्होंने किसी तरह अपना बचाव किया। बुजुर्गों के मुताबिक आरोपी काले रंग के बाइक पर सवार होकर आए थे और निक्कू पार्क की ओर तेजी से फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के लिए तुरंत मौके पर पहुंच का जाँच शुरू कर दी है।

.

.

वहीं आपको यह भी बता दें की इससे पहले नकोदर सड़क मगर पर स्थित एक निजी अस्पताल के पास भी बीते दिन महिला के कानों की बालियान छीनकर लुटेरे फरार हुए थे। हैरानी की बात तो यह है कि पंजाब पुलिस कर्मीं जोकि लगातार हाइवे पेट्रोलियम के लिए लगे रहते हैं ओर शहर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी के बावजूद हो रही लूट की वारदातें आम जनता को घरों में रहने को मजबूर कर रही है और लुटेरे शरेआम सड़कों पर आंतक मचा रहे हैं।

.

.