PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार BMW हुई हादसे का शिकार, दो दोस्तों की गई जान,

punjab-patiala-big-accident-bmw-car-and-canter-collision-2-friends-died

.

PTB Accident न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में पिहोवा हाईवे पर गांव अकबरपुर अफगाना में लग्जरी कार और कैंटर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक अपनी लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार में सवार थे। कैंटर को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ, जिसमें दो दोस्तों की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव रोहड़ जागीर निवासी जतिंदर सिंह की शिकायत पर थाना जुल्कां की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

.

.

मृतकों की पहचान जतिंदर सिंह के भाई संदीप सिंह पुत्र राय साहिब और उसके दोस्त लखविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी रोहड़ जागीर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनका पोस्टमार्टम हो चुका है। बीएमडब्ल्यू कार संदीप सिंह की थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात 2 से 2.30 बजे के बीच हुआ।

.

.

BMW सवार दोनों दोस्त रात करीब 2 बजे गुरुद्वारा साहिब डेरा घुले गांव अकबरपुर अफगाना के पास पहुंचे। जहां एक कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही कार को ओवरटेक किया। इससे कैंटर ने संदीप सिंह की कार को टक्कर मार दी। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और कार दूसरे कैंटर से जा टकराई। जिसमें दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए और

.

.

रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बता दें कि घटना के बाद थाना जुल्कां के एसएचओ गुरप्रीत सिंह भिंडर अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कैंटर चालक ओम प्रकाश पुत्र कालू राम निवासी गांव मीरांपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

.