PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा की वजह से जालंधर में लगे पुलिस के सख्त पहरे में प्रसिद्ध मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना,

jalandhar-sodal-road-ancient-kali-mata-temple-theft

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में सोढ़ल नगर में स्थित प्राचीन काली माता जी के मंदिर में घुसे चोरों ने दान और अन्य सामान चोरी कर लिया व फरार हो गए। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दे दी गई है। आरोपी दान पात्र में पड़ा सारा कैश अपने साथ ले गए हैं। मंदिर के पुजारी चंद्र भूषण ने बताया कि यह मंदिर पिछले 40 साल पुराना हैं,

.

.

मगर आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ। मगर गुरुवार को रात 9:30 बजे आरती कर मंदिरों के कपाट बंद कर वह सोने के लिए चला गया था। रात तकरीबन 1 बजे चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया। मंदिर के पुजारी चंद्र भूषण ने कहा- जब वह सुबह उठे तो वह नहा कर मंदिर पहुंच गए। मंदिर के बाहर पड़े दान पत्र टूटे हुए थे। जिन्होंने इसके बारे में अपने मंदिर के प्रबंधको को सूचना दी।

.

.

.

जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए कमरा खोला तब सीसीटीवी कैमरे का प्लग भी उतार दिया था। पुजारी चंद्र भूषण का कहना है कि अभी नगदी का कोई भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। आरोपियों को पता था कि मंदिर के कैमरा कहां से बंद होंगे, ऐसे में पुलिस मामले में भेदी एंगल पर जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही पंडित ने किसी पर कोई शक जताया है।

.

.