PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

पंजाब में पराली जलाने पर 1642 पर दर्ज हुआ केस, 353 हॉटस्पॉट गांव में PPF की पेनी नजर,

punjab-patiala-parali-burning-1642-cases-ppf-deployed-in-353-hotspot-villages-big-news

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पराली जलाने की घटनाएं रोकने के लिए विभिन्न विभागों के साथ-साथ पंजाब पुलिस भी सक्रिय है। 353 हॉटस्पॉट गांवों में पराली प्रोटेक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। फोर्स के 1700 जवान बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर, पटियाला, लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, एसएएस नगर, मानसा, संगरूर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और तरनतारन जिलों के हॉटस्पॉट गांव में कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

.

.

सख्ती के साथ पराली न जलाने के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। पराली जलाने वालों के खिलाफ केस भी दर्ज किए जा रहे हैं। इस सीजन में अब तक पराली जलाने से संबंधित 430 एफआइआर दर्ज की जा चुकी हैं। सबसे ज्यादा 98 एफआइआर अब तक तरनतारन में दर्ज हुई है। अमृतसर में 75, फिरोजपुर में 53 और पटियाला में 36 एफआइआर दर्ज की गई है। पराली प्रोटेक्शन फोर्स की तैनाती का फैसला एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (सीएक्यूएम) द्वारा पंजाब,

.

.

हरियाणा और उत्तर प्रदेश को पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए जिला और ब्लाक स्तर पर डेडिकेटेड एनफोर्समेंट यूनिट स्थापित करने के निर्देश के बाद उठाया गया। फोर्स में 550 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 15 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच पंजाब में खेतों में आग लगाने के 1,642 मामले सामने आए। गेहूं की बुआई का समय नजदीक आते ही पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

.

.

शुक्रवार को पराली जलाने के 224 मामले दर्ज किए। लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा सीएम के जिले में पराली जलाने के 63 मामले सामने आए। वीरवार को सबसे अधिक 48 और बुधवार को 79 मामले सामने आए थे। तरनतारन में 44, बठिंडा और पटियाला में 15-15, फिरोजपुर और कपूरथला 12-12, अमृतसर में 11, मोगा में 10, लुधियाना में आठ, मानसा, जालंधर में छह-छह, मोहाली में चार, बरनाला, मुक्तसर,

.

.

गुरदासपुर में तीन, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, नवांशहर में एक-एक मामला सामने आया है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पराली जलाने की घटनाओं की 15 सितंबर से निगरानी कर रहा है। सबसे ज्यादा तरनतारन में 374 स्थानों पर पराली जलाई गई। 281 मामलों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिला संगरूर दूसरे व 197 मामलों के साथ अमृतसर तीसरे स्थान पर है। पीपीसीवी नजर रख रहा है।

Latest News