PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब की इस प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में अब नहीं होंगे चुनाव, केंद्र का बड़ा आदेश,

punjab-university-senate-and-syndicate-dissolved-central-govt-order-issued-ptb-big-news

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासनिक ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए 59 साल पुरानी सीनेट और सिंडिकेट को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। केंद्र का यह आदेश 31 अक्टूबर को जारी हुआ, जो 5 नवंबर से प्रभावी होगा। यह पहला मौका है जब 1882 में स्थापित और 1947 के बाद चंडीगढ़ में पुनर्गठित हुई

.

.

यूनिवर्सिटी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाइयों को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मंजूरी के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब यूनिवर्सिटी एक्ट, 1947 की धारा 20(1)(a) के तहत अधिसूचना जारी की। अब विश्वविद्यालय का संचालन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BoG) करेगा, जिसकी अध्यक्षता कुलपति (VC) करेंगे।

.

.

इस बोर्ड में केंद्र सरकार, यूजीसी और चंडीगढ़ प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।  केंद्र के आदेश के बाद विश्वविद्यालय में अब न तो सीनेट चुनाव होंगे, न ही स्नातक मतदाताओं का प्रतिनिधित्व रहेगा। पहले 91 सदस्यीय सीनेट और 15 सदस्यीय सिंडिकेट विश्वविद्यालय की नीतियां और बजट तय करते थे। अब यह अधिकार नए नामित बोर्ड को मिल जाएगा। फैसले के बाद यूनिवर्सिटी के कई शिक्षकों,

.

.

पूर्व छात्रों और छात्र संगठनों ने इसे “लोकतांत्रिक परंपरा पर प्रहार” बताया है। उनका कहना है कि सीनेट और सिंडिकेट ही ऐसे मंच थे जहां शिक्षक, छात्र और पूर्व छात्र अपनी राय रख पाते थे। सूत्रों के अनुसार केंद्र का कहना है कि यह फैसला प्रशासनिक सुधार और पारदर्शिता के लिए लिया गया है। लंबे समय से चुनाव टलने, राजनीतिक हस्तक्षेप और प्रबंधन में देरी जैसी शिकायतें आ रही थीं।

.

.