Punjab Police Amritsar gets huge amount of illegitimate weapons during search operation Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी ध्रुव दहिया द्वारा राज्य सरकार व अपने सीनियर अधिकारीयों के दिशा-निर्देशों पर चलाई जा रही समाज विरोधी स्पेशल मुहिम के दौरान उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने भारी मात्रा हथियारों का जखीरा बरामद किया /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के DSP गुरिंदरपाल सिंह सूचना मिली थी कि बिलाल जोकि पाकिस्तान का निवासी है वह नाजायज असला भारतीय स्मग्लरों को सप्लाई करता है और उसके द्वारा तारीख 3-4 अप्रैल की रात को पुलमोहरा के नजदीक धनोरा कलां गेहूं में नाजायज असले की ख़ेप फेंकी गई और यह असले की खेप भारतीय स्मग्लरों द्वारा उठाई जानी है /
..
इस बात की जानकारी मिलते ही अमृतसर के सीनियर पुलिस अधिकारी IPS ध्रुव दहिया ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले को को गुरिंदर सिंह DSP और अभिमन्यु SP को सौंपा, जब इस टीम ने सुचना के आधार पर बताई जगह पर दबिश दी तो वहां पर एक AK-47 सहित एक मैगजीन और 5 रोंद, एक स्पेशल AK-47 सहित एक मैग्जीन और 9 रोंद, एक बोल्ट एक्शन गन सहित एक मैग्जीन और 7 रोंद और एक पिस्टल 30 बोर सहित एक मैगजीन बरामद हुई /
. .इस मामले में बिलाल के खिलाफ थाना घरिंडा के तहत मुक़दमा नंबर 64 जुलम 3,34,20 IP ACT, 14 F ACT, 25/54/59 ARMS ACT के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया / वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए ध्रुव दहिया ने बताया कि बिलाल भारतीय गतिविधियों में शामिल है और इसके द्वारा पहले भी स्मग्लरों को हथियार सप्लाई किये गए है / फ़िलहाल पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश करेगी की यह हथियार किसके लिए आए थे और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Punjab Police Amritsar gets huge amount of illegitimate weapons during search operation Punjab































