PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

शिरोमणि अकाली दल के नेता ने ज्वाइन की भाजपा, ज्वाइन करते ही शिअद लीडरशिप छवि के बारे में कही बड़ी बात,

punjab-senior-shiromani-akali-dal-leader-jagdeep-singh-cheema-joins-bjp-chandigarh

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया दूरी से बनाते हुए दिखे हैं। वह पंजाब भाजपा कार्यालय में शिअद के सीनियर नेता जगदीप सिंह चीमा को पार्टी ज्वाइन करवाने पहुंचे थे। समारोह अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि नायब सिंह सैनी वहां से चले गए। इस दौरान उन्हें उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने घेरा डाला हुआ था और किसी मीडिया कर्मी को उनके पास तक नहीं जाने दिया गया है। 

.

.

दरअसल हरियाणा के सीनियर पुलिस अधिकारी पी पूर्ण कुमार के खुदकुशी मामले के बाद महा पंचायत बुलाकर सरकार को 48 घंटे का समय दिया हुआ है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हरियाणा में सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। यही नहीं महिलाओं को पैसे देने के लिए पहले ही बजट में पांच हजार करोड़ रुपए फंड रखा गया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1100 रुपए देने का वादा कर वोट तो ले लिए मगर 

.

punjab-senior-shiromani-akali-dal-leader-jagdeep-singh-cheema-joins-bjp-chandigarh

.

आखिरी बजट में भी पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए भी फेल साबित हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक कांसटेबल से अभद्र व्यवहार करते हुए दिखे हैं। जो सरासर गलत है और उसके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री जब लोगों से चौबीस घंटे मिलते हैं

.

.

तो हमारे पंजाब के मुख्यमंत्री के आवाज पर पक्षियों के बोलने की आवाजें ही आती हैं। आज पंजाब का हर वर्ग उनसे परेशान हैं। जगदीप सिंह चीमा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर भाजपा के कार्यकारी अधयक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आपको पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। पार्टी पर जितना हक मेरा है उतना ही हक आपका भी रहेगा। यहां सभी सम्मान हैं। उन्होंने जगदीप सिंह को पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर काम करने की अपील की है।

.

.

इस दौरान जगदीप सिंह चीमा ने कहा कि इस समय की अकाली लीडरशिप के पास पंथक छवि नहीं है। जिस तरह से बहबलकलां कांड हुआ और दूसरी घटनाएं हुई हैं, वह किसी से छिपी नहीं हैं। लोग जान चुके हैं कि शिरोमणि अकाली दल की कहनी और करनी में अंतर है। उनके परिवार को 100 साल से भी पुराना इतिहास अकाली दल से रहा है। मगर अब वहां कुछ नहीं रहा है और अब साफ है कि आने वाला समय भाजपा का है।