PTB News

Latest news
पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गया गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की ... कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट

महिला ने लगाए ट्रैवल एजैंट पर गंभीर इल्जाम, पुलिस के डर से पहले ही हुआ घर से फरार

travel-agent-kamalpreet-singh-alias-kamaljeet-singh-resident-of-barnala-road-bhadaur-is-embroiled-in-controversy-moga-punjab

.

PTB Big न्यूज़ मोगा : पंजाब के जिला मोगा के अधीन पड़ते गांव नत्थोके निवासी महिला ने ट्रैवल एजैंट पर परिवार सहित इंगलैंड भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बाघापुराना पुलिस द्वारा जांच के बाद कथित आरोपी ट्रैवल एजैंट कमलप्रीत सिंह उर्फ कमलजीत सिंह निवासी बरनाला रोड भदौड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

.

.

इस मामले की जांच सहायक थानेदार लखवीर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में सुखबीर कौर ने कहा कि कथित आरोपी ट्रैवल एजैंट कमलप्रीत सिंह के साथ 2024 में किसी के माध्यम से विदेश जाने की बात हुई, तो उसने कहा कि वह परिवार सहित उन्हें वर्क वीजा पर भेज देगा। जिस पर 15 लाख रुपए खर्चा आएगा। जिस पर हमने कथित ट्रैवल एजैंट को अपने परिवार के सभी सदस्यों के पासपोर्ट तथा

.

.

अन्य दस्तावेज जमा करवाने के साथ-साथ उन्हें 7 लाख 27 हजार 670 रुपए दे दिए। उसने कहा कि जल्दी ही सारे परिवार को वह इंगलैंड भेज देगा, लेकिन बाद में वह टालमटोल करने लगा। इस तरह हमारे साथ धोखाधड़ी की। जिस पर हमने पंचायत के माध्यम से बात की और कहा कि वह हमारे पैसे वापस कर दे, लेकिन उसने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए

.

.

इसकी जांच डी.एस.पी. बाघापुराना को करने का आदेश दिया। जांच के बाद शिकायतकर्त्ता के आरोप सही पाए जाने पर कथित ट्रैवल एजैंट के खिलाफ उक्त मामला दर्ज किया गया। सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने बताया कि कथित ट्रैवल एजैंट को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने और कितने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है।

.