PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर की रामा मंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9 गाड़ियों सहित एक शख्स को किया गिरफ्तार, जाने मामला,

Rama Mandi police of Jalandhar got a big success arrested a person including 9 vehicles know the matter Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर की रामा मंडी पुलिस ने कार किराए पर लेकर गिरवी रखने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है / पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी काफी लंबे समय से धोखाधड़ी कर रहा था।

इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए आज यानि रविवार को थाना राममंडी के SHO नवदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरमीत धवन नाम के शख्स ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी कि भूपिंदर सिंह नाम के शख्स ने 25 हज़ार रुपये में एक वाहन किराए पर लिया था,

लेकिन बाद में उसने आगे एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम अनिल कुमार है को 2 लाख रूपये में गिरवी रख दिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जब भूपिंदर सिंह को पुलिस ने पूछताछ के लिए राउंडप किया तो भूपिंदर सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह यह काम काफी समय से कर रहा है /

वहीं पुलिस को पूछताछ में भूपिंदर सिंह ने यह भी बताया कि उसके खिलाफ पहले भी ऐसे मामलों में FIR दर्ज है और वह जेल भी जा चूका है / वहीं SHO नवदीप सिंह ने बताया कि इसका काम यह था कि वह एक व्यक्ति से गाड़ी लेकर दूसरे व्यक्ति को गाड़ी गिरवी रख देता था और किश्तें टाइम पर देने की बात कहकर बाद में मुकर जाता था /

वहीं SHO रामा मंडी नवदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने जब इस मामले में जांच की तो उन्होंने अलग-अलग जगह से करीब 9 गाड़ियों को बरामद कर लिया है और इसके इलावा 10-12 अन्य गाड़ियों को भी जल्द ही रिकवर कर लिया जायेगा / यही नहीं इसके इलावा इसका एक अन्य साथी भी इस मामले में शामिल था और यह दोनों मिलकर इस जालसाजी के खेल को लगातार खेल रहे थे / फ़िलहाल इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है /