PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के इस जिले में झुग्गी में आग लगने से 7 लोग जले जिंदा, मचा हड़कंप,

people burnt alive in the fire slum area ludhiana punjab Ludhiana

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जहां देर रात यानि मंगलवार की मध्य रात्रि करीब पौने 3 बजे झुग्गी में आग लगने से 7 लोग जिंदा जलकर मर गए। घटना समराला चौक के नजदीक टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी की है। यहां कूड़े के ढेर के साथ बनी झुग्गी में अचानक भीषण आग लग गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े आए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पाया। लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार को नहीं बचा पाए।

बताया जा रहा है कि घटना में परिवार के सातों लोग जिंदा जल गए। परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। मृतकाें में पति-पत्नी समेत उनके 5 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8), चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, जो अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही राजेश मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि पिता सुरेश कुमार कबाड़ी का काम करते थे। आग कैसे लगी यह भी कोई नहीं बता पा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस, अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची। डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा भी मौके पर पहुंचे व शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।