PTB News

Latest news
पंजाब, हाथ-पैर बंधे व्यक्ति का मिला नीले ड्रम में शव, बदबू फैलने से खुला राज, फेसबुक पर लाइव होकर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, जाने पूरा मामला, हिमाचल प्रदेश के लोगों का मजाक उड़ाने वाले विवादित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर दर्ज हुई FIR, जालंधर की फ्रेंड्स कालोनी में एक किराए पर रहने वाले व्यक्ति के घर पड़ी NIA की रेड, कई दस्तावेज किये ब... जालंधर के विवादित अस्पताल में एक बार फिर डाक्टर पर लगे गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला, हिमाचल प्रदेश में कुदरत ने फिर बरपाया कहर, कहीं फटा बादल तो कहीं बहे मजदूर, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. ਪੋਲੀਟੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ, आईवी वर्ल्ड स्कूल ने प्रतिष्ठित शिक्षाविद श्री माधव राव के साथ शिक्षकों के लिए एक सशक्तिकरण कार्यशाल... एच.एम.वी. की बीए सेमेस्टर-5 (हिन्दी ऑनर्स) की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, जालंधर, जेल में बंद MLA Raman अरोड़ा के समधी राजू मदान को लेकर एक हुआ बड़ा खुलासा, दोनों बेटों के ऊपर...
Translate

प्रसिद्ध पंजाबी कवि और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सुरजीत पातर का निधन,

regional-languages-activities-famous-punjabi-poet-and-padmashree-awardee-surjit-patar-passes-away

.

.

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : प्रसिद्ध पंजाबी लेखक और कवि सुरजीत पातर का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे. सुरजीत पातर की कविता ‘लफ्जन दी दरगाह’ बहुत ही लोकप्रिय हुई। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पातर को वर्ष 2012 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

.

.

सुरजीत पातर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि पातर के निधन से एक युग का अंत हो गया। उन्होंने कहा, ‘प्रसिद्ध पंजाबी लेखक और कवि पद्मश्री सुरजीत पातर साहब का निधन हो गया। उनके परिवार और दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. पंजाब ने आज एक महान शख्सियत को खो दिया है। 

.

.

साहित्य अकादमी ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “यह जानना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है कि एक प्रतिष्ठित पंजाबी कवि, अनुवादक और विद्वान सुरजीत पातर का निधन हो गया है। उनकी कविताओं ने पंजाबी साहित्य को समृद्ध किया और कवियों की आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित किया। 

.

.

सुरजीत पातर ने पंजाबी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। जालंधर के पातर कलां गांव के रहने वाले पातर लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से पंजाबी के प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 60 के दशक के मध्य में कविता लिखना शुरू किया। पातर की प्रख्यात काव्य रचनाओं में ‘हवा विच लिखे हर्फ’, ‘हनेरे विच सुलगदी वरनमाला’, ‘पतझड़ दी पाजेब’, ‘लफ्जां दी दरगाह‘ और ‘सुरजमीन’ शामिल हैं

.

.

Latest News