PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

अमृतधारी सिख को मेट्रो स्टेशन पर किरपाण ले जाने से रोकने पर SGPC ने की निंदा

SGPC condemned for stopping Amritdhari Sikh from taking kirpan to the metro station

PTB Big News नई दिल्ली : दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर CRPF जवान द्वारा अमृतधारी सिख को किरपाण के साथ जाने से रोकने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ऐतराज जताया है। SGPC के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसकी निंदा की है। वह जल्द ही देश की सरकार व गृह मंत्रालय को इस बारे में खत लिखने जा रहे हैं।प्रधान एडवोकेट धामी ने कहा कि दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर अमृतधारी सिख नौजवान को किरपाण के साथ अंदर जाने से रोकने की घटना देश के संविधान की उल्लंघना है। ऐसा करने वाले कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

देश में सिखों की धार्मिक भावनाओं के साथ बार-बार खिलवाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। दुख की बात है कि सरकारें ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रहीं। भारतीय संविधान में धार्मिक मान्यताओं पर पहरा देने की छूट है। इसके बावजूद सिखों के धार्मिक चिन्हों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि सिखों के चिह्न किरपाण को लेकर विवाद पैदा हुआ हो। कुछ समय पहले उड्‌डयन मंत्रालय की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसमें भारत के एयरपोर्ट्स पर जॉब करने वाले सिखों को किरपाण पहनने से रोका गया था, लेकिन SGPC की दखलअंदाजी के बाद उड्‌डयन मंत्रालय ने अपना फरमान वापस ले लिया था।

SGPC प्रधान धामी के अनुसार, दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर पुलिस मुलाजिम अमृतधारी सिख नौजवान को किरपाण उतार कर साइज चैक करवाने को मजबूर कर रहा था, लेकिन युवक ने इसकी वीडियो बना उसके साथ हो रहे व्यवहार को कैमरे में कैद कर लिया। दिल्ली में बड़ी संख्या में सिख रहते हैं और सभी को सिखों के पांच ‘क’ के बारे में पूरी जानकारी है। यह घटना जानबूझकर की गई। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Latest News