schools to be open in himachal from 11 april 2020 order release himachal pradesh shimla
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 11 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी / शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी स्कूलों में 11 अप्रैल से गैर-बोर्ड कक्षाओं के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं /
. .शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 31 मार्च को गैर बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित होगा और इसके बाद नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी / उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्यों को गैर-बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा परिणाम समयबद्ध तरीके से 31 मार्च को घोषित करने के निर्देश जारी किए गए हैं /
..
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी लेटर में सभी उप-शिक्षा निदेशकों, स्कूल प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापकों को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित कर 1 अप्रैल से ही प्रवेश की प्रक्रिया स्कूलों ने शुरू कर दी जाए /
. .शिक्षा निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी अध्यापक का इस दौरान तबादला किसी अन्य स्कूल में हुआ है, तो संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल अध्यापक को कार्यभार मुक्त करने से पहले पूर्व परीक्षाओं से संबंधित सभी तरह की प्रक्रियाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे / सभी स्कूल में शैक्षणिक सत्र और शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत करने से पहले एसओपी के अनुसार ही पूरी व्यवस्था करनी होगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
schools to be open in himachal from 11 april 2020 order release himachal pradesh shimla


































