PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

पंजाब, सीनियर IPS ऑफिसर ने अपनी कोठी में खुद को मारी गोली, पत्नी थी जापान दौरे पर,

senior-ips-officer-y-puran-kumar-commits-suicide-in-chandigarh

.

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : हरियाणा के सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास (कोठी नंबर 116) पर खुद को गोली मार ली। चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया है। चंडीगढ़ पुलिस की SSP कंवरदीप कौर मौके पर पहुंची हैं।

.

.

वाई पूरन कुमार ADGP रैंक के अधिकारी थे। 29 सितंबर को ही उनकी रोहतक की सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में पोस्टिंग हुई थी। वह 7 अक्टूबर तक छुट्‌टी पर थे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वाई पूरन कुमार की पत्नी अमन पी. कुमार IAS ऑफिसर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान दौरे पर गई थीं। वह कल शाम को भारत लौटेंगी।

.

senior-ips-officer-y-puran-kumar-commits-suicide-in-chandigarh

 

.

पिछले साल हरियाणा में IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने कुछ IPS अफसरों के प्रमोशन पर सवाल उठाया था। ये अफसर 1991, 1996, 1997 और 2005 बैच के थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि ये प्रमोशन गलत तरीके से किए गए हैं। वित्त विभाग ने गृह मंत्रालय के नियमों को अनदेखा करके सिर्फ अपनी सहमति से ये प्रमोशन कर दिए।

.

.

उन्होंने पत्र में ये भी लिखा कि उन्होंने पहले 11 अक्टूबर 2022 को गृह विभाग के बड़े अफसर को बताया था कि 2001 बैच के अफसरों को DIG के पद पर प्रमोशन देने के लिए गृह मंत्रालय के नियमों का पालन किया जाए। साथ ही, उनकी सैलरी फिर से तय की जाए और उन्हें बकाया पैसे भी दिए जाएं।

.