PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आंधी-तूफान से अब तक 109 की मौत, 17 राज्यों को जारी किया गया अलर्ट

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

इन राज्यों में आ सकती है आंधी और तूफान, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : तेज बारिश और आंधी से उत्तर भारत के कई राज्य प्रभावित हैं / इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है / मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई है / यूपी और राजस्थान में अब तक आंधी-तूफान में मरने वालों की संख्या 100 के पार हो गई है / अकेले यूपी में ही 73 लोगों की मौत हुई है /

देखा जाए तो तकरीबन पूरे देश में ही बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है / जिन राज्यों को अलर्ट किया गया है उनमें यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर गरज के साथ तूफान और आंधी आ सकती है / इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और दक्षिण कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी है /

भारी बारिश और आंधी का असर बसे ज्यादा उत्तर प्रदेश पर पड़ा है / यहां कुल 73 लोग काल के गाल में समा गए, 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं / यूपी में सबसे ज्यादा मौंते ताजनगरी आगरा में हुई हैं / पूरा प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है /

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने अपने जिलों में आंधी-तूफान प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिजनों को 24 घंटे के भीतर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है / योगी सरकार ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान भी किया है /

आंधी-तूफान से राजस्थान में 38 लोगों की मौत हुई और 100 अन्य घायल हुए / राजस्थान में सबसे ज्यादा भरतपुर जिला प्रभावित हुआ, जहां 19 लोगों की मौत हो गई / अलवर और धौलपुर में 9-9 लोगों की मौत हुई / धौलपुर में जिन दो लोगों की मौत हुयी उसमें दो लोग उत्तरप्रदेश के आगरा के थे / मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी और घायलों को 60 हजार से दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जायेगी /

आंधी और तेज बारिश में तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने दुख जाताया है / उत्तरप्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के कारण जनहानि पर दुख प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को राज्यों के साथ समन्वय बनाने और प्रभावितों को तुरंत राहत सुनिश्चित करने को कहा है /