PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

आदमपुर से विधायक सुखविंद्र सिंह कोटली की कार का आखिर कैसे हुआ सड़क हादसा, अभी क्या है स्थिति,

mla adampur kotli injured in road accident leg and ribs fractured admitted private hospital

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब की आदमपुर की आरक्षित सीट से कांग्रेस के विधायक सुखविंद्र सिंह कोटली हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसा मंगलवार को देर शाम हुआ। उनकी गाड़ी एक दोपहिया वाहन चालक को बचाते-बचाते हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में विधायक सुखविंद्र सिंह कोटली की टांग और पसलियां टूट गई हैं। उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा चंडीगढ़-जालंधर हाईवे पर बहराम टोल प्लाजा के नजदीक ढांहां क्लेरां में हुआ। आदमपुर के विधायक सुखविंद्र सिंह कोटली अपनी सरकारी गाड़ी में चंडीगढ़ से लौट रहे थे। बहराम के पास गांव ढाहां क्लेरां में हाईवे पर गलत दिशा से एक दोपहिया वाहन अचानक आ गया। गाड़ी के चालक ने उसे बचाने की कोशिश की। दोपहिया वाहन सवार तो बच गया, लेकिन विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

राहगीरों ने घायल विधायक व अन्यों को बाहर निकाला और बहराम के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद विधायक को जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। गाड़ी में उनका पीए मनदीप सिंह सवार भी था। उसे भी चोटें आई हैं। जालंधर के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि विधायक की टांग की हड्डी टूट गई है। उनकी कुछ पसलियां भी टूट गई हैं। फिलहाल विधायक होश में हैं और चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

Latest News