PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

Share Market, नव वर्ष के दूसरे दिन सेंसेक्स चढ़ा 1000 अंक से ऊपर, निवेशकों के चेहरे खिले,

stock-market-bse-sensex-nse-nifty-2-january-2025-share-market

.

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी 2025 गुरवार को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और सिर्फ 2 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त है।

.

.

मारुति सुजुकी और महिंद्रा के शेयर में करीब 4% की तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के बाद एनालिस्ट्स का मानना है कि अगली मीटिंग में भारतीय रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। फेडरल रिजर्व के ब्याज दर घटाने से ग्लोबल मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ेगी। इससे भारतीय भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ने की उम्मीद है।

.

.

इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का आज तीसरा और आखिरी दिन है। 7 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इससे पहले कल यानी 1 जनवरी को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 368 अंक की बढ़त के साथ 78,507 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 98 अंक की तेजी रही, ये 23,742 के स्तर पर बंद हुआ था।

.

Latest News