PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

तिरुपति मंदिर के लड्डू में कथित तौर पर चर्बी होने से बढ़े विवाद के बाद अब तंबाकू की मिलावट का दावा, मामला गर्माया,

there-now-claim-adulteration-tobacco-laddus-tirupati-temple-another-case-has-come-light-amidst-the-allegations-of-fat

.

.

PTB Big न्यूज़ तिरुपति : तिरुपति (tirupati) स्थित मंदिर के प्रसाद में कथित तौर पर चर्बी होने से विवाद जारी है। इसी बीच अभी यह मामला खत्म भी नहीं हुआ है और एक महिला की तरफ से दावा किया जा रहा है कि श्री वेंकटेश्वरा मंदिर में मिले लड्डू (Laddu) के अंदर तंबाकू (tobacco) की पुड़िया मिली है। हालांकि, इसे लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने आरोप लगाए थे कि जगन मोहन रेड्डी की

.

.

सरकार में तिरुपति मंदिर में बांटे जाने वाले लड्डुओं में जानवर की चर्बी पाई गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, खम्मम जिले की रहने वालीं दोन्थु पद्मावति ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें प्रसाद के रूप में मिले लड्डू के अंदर कागज में तंबाकू था। वह 19 सितंबर को तिरुपति मंदिर गई थीं। उस दौरान वह प्रसादम लेकर आई थीं। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह बांटने से पहले ही उन्हें लड्डू के अंदर तंबाकू मिल गया था।

.

.

उन्होंने कहा, ‘मैं लड्डू बांटने ही वाली थी कि अचानक एक छोटे से कागज के टुकड़े में तंबाकू के अंश मिलने से मैं घबरा घबरा गई। उन्होंने कहा, ‘प्रसादम पवित्र होना चाहिए और ऐसी मिलावट का पता चलना दिल तोड़ने वाला है। वहीं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने तिरुपति लड्डू बनाने में पशुओं की चर्बी के कथित इस्तेमाल की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने अदालत की निगरानी में जांच किए जाने की अनुरोध किया है।

.

.