PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल का वैदिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन,

students-of-hmv-collegiate-won-remarkable-positions-in-vedic-competitions

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहनात्मक दिशा-निर्देशन में गुरु विरजानन्द गुरुकुल महाविद्यालय, करतारपुर द्वारा आयोजित 53वें वार्षिक महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे – संस्कृत सुलेख लेखन, संस्कृत समूह गीत गायन, वैदिक भजन एवं वैदिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाािगता करते हुए उल्लेखनीय स्थान हासिल किया जो कि कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के अन्तर्गत आयोजित की गई,

जिसमें हमारी संस्था की छात्राओं ने पूरी कर्मठता व परिश्रम के साथ प्रदर्शन किया। वैदिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गुनप्रीत व हरमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं वैदिक भजन गायन प्रतियोगिता जो कि देश भक्ति, आर्य समाज एवं स्वामी दयानंद से संबंधित विषयों पर हमारी संस्था की छात्राओं सुकृति मिगलानी, महक बैंस, हरगुण, मधु, रिया और कशिश ने सर्वजनों के मन को मोह लेने वाला भजन गायन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विजित छात्राओं को संस्था की समृद्ध विरासत को कायम रखने हेतु बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सीमा मरवाहा, डीन अकादमिक एवं स्कूल कोआर्डिनेटर ने विजित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की वैदिक प्रतियोगिताएं छात्राओं को उनकी परंपराओं, मूल्यों एवं संस्कृत से जोड़ती है और उनमें आर्यव्रत की भावनाओं का संचार करती है। उन्होंने छात्राओं को बढ़-चढक़र वैदिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Latest News