PTB News

Latest news
अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस

कल होगी Vijay Thalapathy की नए CM पद पर ताजपोशी

Vijay Thalapathy take oath as CM Tamil Nadu at tomorrow

PTB Big Political न्यूज़ चेन्नई : तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रहा भारी सस्पेंस अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। ‘Vijay Thalapathy’ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) ने राज्य में सरकार बनाने का मजबूत और आधिकारिक दावा पेश कर दिया है। शनिवार को विजय ने चौथी बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में अहम मुलाकात की और 120 विधायकों के समर्थन वाला पत्र उन्हें सौंपा।

.

राजभवन से जुड़े सूत्रों की मानें तो रविवार को ही थलापति विजय “Vijay Thalapathy” मुख्यमंत्री पद की भव्य शपथ ले सकते हैं और इसी के साथ राज्य की सियासत में एक नए युग का आगाज हो जाएगा। आपको बता दें कि 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। चुनावी नतीजों में टीवीके ने 107 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन बहुमत से 11 कदम दूर रह गई थी।

.

.

अब विजय “Vijay Thalapathy” ने कांग्रेस (5 विधायक), वामपंथी दलों CPI और CPI-M (2-2 विधायक), VCK (2 विधायक) और IUML (2 विधायक) का अहम समर्थन हासिल कर लिया है। इस तरह उनका कुनबा अब 120 विधायकों का हो गया है, जो बहुमत के जादुई आंकड़े को आसानी से पार कर गया है। गौरतलब है कि 4 मई को आए चुनाव परिणामों के बाद से ही राज्य में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी था।

.

कांग्रेस का साथ मिलने के बाद विजय “Vijay Thalapathy” 6 मई को पहली बार राजभवन पहुंचे थे, लेकिन तब राज्यपाल उनके बहुमत के दावे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद बैठकों, गठजोड़ और मुलाकातों का लंबा दौर चला। आखिरकार शनिवार को विजय “Vijay Thalapathy” अपने तमाम सहयोगी दलों के दिग्गज नेताओं के साथ चौथी बार राजभवन पहुंचे और विधायकों के समर्थन की पक्की लिस्ट राज्यपाल के हाथों में सौंप दी। 

.

यह भी पढ़ें : शानदार ताजपोशी के साथ शपथ लेंगे Vijay Thalapathy, सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ़,

.

शनिवार को VCK और IUML जैसे अहम दलों के अंतिम समय में साथ आने से विजय सरकार बनने की राह में आ रहे सभी कांटे पूरी तरह साफ हो गए। शुरुआत में सिर्फ 112 विधायकों का समर्थन रखने वाले विजय ने अब 120 विधायकों की एक मजबूत फौज अपने साथ खड़ी कर ली है। अब बस इंतजार रविवार के उस ऐतिहासिक पल का है, जब थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके समर्थकों में भारी उत्साह है और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

.

.