PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

पंजाब में वोटिंग के दौरान बढ़ा तनाव, आपस में भिड़े आप और कांग्रेसी नेता,

tension-increased-during-voting-in-by-election-in-punjab-aap-and-congress-leaders-clashed

.

.

PTB Big न्यूज़ बटाला : हल्का डेरा बाबा नानक पर उप चुनावों के चलते आज यानि बुधवार की सुबह करीब 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। वोटिंग के दौरान सुबह-सुबह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।

.

.

मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस ने 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। घटना डेरा बाबा नानक के डेरा पठान गांव की है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। मौके पर पहुंचे दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने किसी तरह अपने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जब हमारे वर्करों के साथ आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा मारपीट की गई

.

.

तो मैं यहां पहुंचा। कांग्रेस वर्करों को बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस द्वारा बाहरी शहरों से आए युवक को पकड़ा गया है, जो आम आदमी पार्टी के साथ थे। सुखजिंदर रंधावा ने आरोप लगाया कि डीएसपी इस डर से अंदर नहीं गए कि कहीं कोई आप नेता कुछ कह न दे। रंधावा ने कहा कि कई लोग बाहरी शहरों से आए हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब कुछ सीएम मान के कहने पर हो रहा है। रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पाला हुआ है। वे भगवानपुरिया को प्रोटेक्ट कर रहे हैं।

.

.

वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के दौरान गैंगस्टरों को पाला और आज उन्हें गैंगस्टरों से डर लगता है। मैं अपनी गाड़ियों में अपने पारिवारिक सदस्यों और सिक्योरिटी के साथ आया हूं। गुरदीप रंधावा ने गंभीर आरोप लगाए कि डेरा बाबा नानक में 6 से 7 हत्याएं कांग्रेस द्वारा करवाई गई। साथ ही सुखजिंदर सिंह रंधावा की शह पर ये सब काम हुए। रंधावा ने आगे कहा कि शांति से वोट डाली जाए, क्योंकि आम आदमी पार्टी जीत की ओर अग्रसर है।

.

Latest News