PTB Big न्यूज़ एडमोंटन : कनाडा के अल्बर्टा प्रांत की राजधानी एडमॉन्टन में आज उस समय हड़कंप मच गया जब वहां न्यूफाउंडलैंड की एक रिफाइनरी में हुए एक भीषण हादसे में 8 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए /
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 3 को आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया है / यह हादसा रिफाइनरी में हुए विस्फोट के कारण हुआ बताया जा रहा है /
मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका बीती शाम करीब चार बजे हुआ बताया जा रहा है / बताया जा रहा है की धमाका इतना जोरदार था कि ‘कम बाय चांस’ इलाके के सभी निवासियों ने इसकी गर्जना सुनी और खतरा महसूस किया /

































