PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, 15 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर

the doors of kedarnath dham opened with vedic chants

PTB धार्मिक News देहरादून : उत्तराखंड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। कपाट को खोले जाने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। चार धाम यात्रा के मौके पर केदारनाथ मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे। केदारनाथ धाम के कपाट शुभ मुहूर्त में शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर खोले गए।

अब 6 महीने तक बाबा के भक्त केदार धाम में उनके दर्शन और पूजा-अर्चना कर पाएंगे। इससे पहले गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली भक्तों के जयकारों के साथ धाम पहुंच गई थी। यहां बाबा की डोली को मंदिर के पास विराजमान किया गया। कपाट खुलने के बाद बाबा की पंचमुखी मूर्ति केदार मंदिर में विराजमान हुई। विधिविधान और धार्मिक परंपराओं के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट खोले दिए गए हैं। वहीं पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजा-अर्चना कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया।

बाबा केदार की उत्सव डोली को मुख्य पुजारी केदार लिंग द्वारा भोज लगाया गया और पूजा की गई। इसके बाद डोली को सजाया गया। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, वेदपाठियों, पुजारियों, हक्क हकूकधारियों की मौजूदगी में कपाट पर वैदिक परंपराओं के अनुसार मंत्रौच्चारण किया गया और शुभ मुहूर्त पर कपाट खोले गए और डोली को मंदिर में प्रवेश कराया गया। इस दौरान केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग और सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत बीकेटीसी के सदस्य भी मौजूद रहे।

Latest News