PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Stock Market : इन तीन Shares ने निवेशकों को दी 25 फीसदी तक रिटर्न, बस पकड़ लीजिए ये तीन स्‍टॉक,

business-money-making-tips-sbi-aegis-logistics-and-aurobindo-pharma-gives-25-percent-return-next-3-week

.

PTB Business न्यूज़ नई दिल्‍ली : भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में इस समय तेजी का माहौल है। विदेशी हो या घरेलू सभी तरह के निवेशक बंपर मुनाफा कमा रहे हैं। आगे भी कुछ ऐसे स्‍टॉक दिख रहे जो महज 2 से 3 सप्‍ताह के भीतर आपको 25 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं। इसमें सरकारी कंपनी भी शामिल है। एक्‍सपर्ट का कहना है कि इन स्‍टॉक्‍स में शॉर्ट टर्म में ही बंपर मुनाफा दिख रहा है।

.

.

दरअसल, बाजार अभी अपने हाई लेवल पर दिख रहा है। हाल के दिनों में ट्रेडिंग ने हेड एंड सोल्‍डर पैटर्न को तोड़ दिया है जिससे आगे भी मूमेंट बने रहने का अनुमान है। निफ्टी के आने वाले समय में 23,170 तक जाने का टार्गेट दिख रहा है। इसका फायदा 3 कंपनियों को मिलने का पूरा अनुमान है। एक्‍सपर्ट का कहना है कि अगर इन 3 कंपनियों में पैसे लगाए जाएं तो 2 से 3 सप्‍ताह के भीतर ही आपको 25 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

.

देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (SBI) साल 2020 से ही ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रहा है। अगर पिछले 12 से 26 हफ्ते के ट्रेंड को देखें तो एसबीआई औसत तेजी से ऊपर ही चल रहा है। एसबीआई के स्‍टॉक 28 मार्च को 753 के स्‍तर पर बंद हुए थे और 2 से 3 सप्‍ताह में यह 881 रुपये का स्‍तर छू सकता है। इसका मतलब है कि आपको 17 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिल जाएगा।

.

.

तीनों स्‍टॉक में सबसे ज्‍यादा रिटर्न देने की क्षमता एजिज लॉजिस्टिक्‍स (Aegis Logistics) में देखी जा रही है। इस कंपनी के स्‍टॉक मार्च 2022 से ही तेजी पर सवार हैं। इस स्‍टॉक का भी 12 से 26 सप्‍ताह का रिटर्न एवरेज से ऊपर चल रहा है। अगले 2 से 3 सप्‍ताह में रिटर्न की बात करें तो यह स्‍टॉक 557 रुपये के स्‍तर पर पहुंच सकता है। 28 मार्च को समाप्‍त ट्रेडिंग में यह स्‍टॉक 445.55 के स्‍तर पर बंद हुआ था। इस तरह महज 21 दिनों में 25 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिल रहा है।

.

इस कड़ी में तीसरी कंपनी है अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) जो फरवरी, 2023 के बाद से ही ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही है। यह कंपनी आपको 20 फीसदी तक रिटर्न दे सकती है। 28 मार्च को समाप्‍त ट्रेडिंग में इस कंपनी के शेयर 2 फीसदी उछाल के साथ 1,090 के स्‍तर पर बंद हुए हैं। अगले 3 सप्‍ताह के भीतर यह 1,314 रुपये भाव तक पहुंच सकता है।

.

.