PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

हिमाचल प्रदेश में हुआ बड़ा हादसा, पैराग्लाइडिंग करते समय रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी की हुई मौत,

kangra-baijnath-paraglider-death-beed-billing-noida-ritu-ashutosh-chopra

.

.

PTB Sad न्यूज़ कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग करते वक्त नोएडा की रहने वाली महिला पायलट की मौत हो गई। कांगड़ा जिला के बैजनाथ में बीड़ साइट पर महिला ने रविवार को उड़ान भरी थी। पैराग्लाइडिंग के दौरान नीचे गिरने से यह हादसा हुआ। मृतक पायलट रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष चोपड़ा जी 34 सेक्टर 25 नोएडा, गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली थी।

.

.

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के पति आशुतोष भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर पद पर रिटायर है। दंपती पिछले 6 साल से बीड़ आकर पैराग्लाइडिंग करता रहा है। इस बार भी दोनों बीते शुक्रवार को ही बीड़ पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को दोनों ने करीब एक बजे अलग-अलग उड़ान भरी। मगर उड़ान भरने के कुछ देर बाद महिला ने पैराग्लाइडर से नियंत्रण खो दिया और वह संसाल नामक गांव के साथ लगती पहाड़ी पर आ गिर गई।

.

.

.

रितु को गिरते हुए पति ने देख लिया। उन्होंने लैंडिंग कर उसी वक्त बैजनाथ पुलिस और भारतीय वायुसेना के अपने सहयोगियों को सूचना देकर सहायता मांगी। कुछ देर में वायुसेना का हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए पहुंचा। देर शाम तक महिला का शव पहाड़ी से निकाला गया और उसे बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। इसके बाद रितु का शव वायुसेना के हेलिकॉप्टर से नोएडा ले जाया गया।

.

.

.