.
.
The result of Post Graduate Diploma in Web Designing Semester of Lyallpur Khalsa College Jalandhar was excellent
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ ‘शिक्षा’ : गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी किये गए पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन्न वेब डिजाइनिंग समेस्टर दूसरे के नतीजो में लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है / इस दौरान किरनबीर कौर ने 800 में से 685 अंक प्राप्त करके पहला और गुरजीत कौर ने 658 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी मेरिट में से दूसरा स्थान हासिल किया /
.
.
कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों की इस जीत पर सरदारनी बलबीर कौर प्रधान गवर्निंग कौंसिल और गवर्निंग कौंसिल के संयुक्त सचिव स. जसपाल सिंह वड़ैच ने विशेष तौर पर विद्यार्थियों उनके माता-पिता और अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की / वहीं इस ख़ुशी के अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने विद्यार्थियों को भविष्य में ओर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया /
.
.
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे विद्यार्थियों के कारण ही किसी संस्था का नाम ऊँचा होता है और हमें इन विद्यार्थियों पर बहुत गर्व है / उन्होंने यह भी कहा कि इन विद्यार्थियों की हर तरह की सहायता भी की जाएगी / इस मौके डा. मनोहर सिंह, प्रमुख कंप्यूटर विज्ञान एंड आई.टी. विभाग भी मुख्य रूप से उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
The result of Post Graduate Diploma in Web Designing Semester of Lyallpur Khalsa College Jalandhar was excellent


































