PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

जैम्स कैम्ब्रिज इण्टरनैशनल स्कूल होशियारपुर में छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन,

The Workshop held for our students regarding bullying on our school campus.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : “बुली/बदमाशी को ना कहो’ पर “बुली/बदमाशी को ना कहो’ पर जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का मकसद छठीं से आठवीं कक्षा के बच्चों में को जागरूक करना है। बुली/बदमाशी आजकल के स्कूलों में एक अहम समस्या बन कर उभर रही है। इससे बच्चों की समाजिक भलाई ही नही बल्कि मानसिकता भी प्रभावित होती है।इसके सुधार के मद्धेनज़र इस खास सैशन का आयोजन किया गया था।

वासल एजुकेशन हैड आफिस से आई सुश्री नैना जैन छात्रों को सम्बोधित किया तथा दिलचस्प पावर पवाइंट प्रसेंटेशन तथा कुछ फिल्मों के उदाहरण देकर परिस्थितियों को सम्भालने के सही तरीकों से अवगत करवाया। सुश्री नैना जैन ने छात्रों को साथियों के दबाव, फायदे तथा नुक्सान से अवगत करवाया।

छात्रों ने भी इस सैशन में बहुत दिलचस्पी से हिस्सा लिया तथा उत्सुक्ता से कई सवाल पूछे।पावर पवाइंट प्रसेंटेशन में दिखाई गई बातें में उन्हें उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर मिले।सैशन में सुश्री नैना ने नकारात्मक तथा सकारात्मक बातों तथा उसके असर पर भी प्रकाश डाला। एक दिलचस्प गतिविधि द्वारा ना कहने, बताओ क्यों तथा शाँति से निकलने की क्षमता भी छात्रों को समझाई गई।अन्त में ज़िन्दगी में अहम तथा अच्छे मार्गदर्शक की अहमियत पर ज़ोर देते हुए ‘बिल्डिंग सर्पोट सर्कल’ का र्फामेट भी दिया गया।

प्रिंसिपल श्री शरत कुमार सिंह ने छात्रों को सुश्री नैना जैन द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कहा की बच्चों को समय समय पर अपने माता पिता से अपने दिल की बातें करते रहना चाहिए।उन्होनें कहा की वे खुद तथा अध्यापक सदैव छात्रों की बात सुनने तथा मदद के लिए उपलबध रहते हैं।

वासल एजुकेशन के चैयरमैन श्री संजीव वासल तथा सी.ई.ओ श्री राघव वासल ने कहा की वे अपने छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ उनका सही मार्गदर्शन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते ताकि बच्चें शारीरिक तथा मानसिक तौर पर खुशियों से भरपूर सेहतमंद ज़िंदगी जिए।श्री वासल ने कहा की वे भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करवाते रहेंगे जिसके प्रभाव से बच्चे अच्छे इंसान तथा जिम्मेवार नागरिक बन सकें।

Latest News