theft in elderly couple house in jalandhar Tenant stole cash and jewelry from a house in Jalandhar Police filed a case Ladhewali
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जिला में लगातार चोरों और लुटेरों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है यह सब तो आपने सुना ही होगा लेकिन कभी सुना है ऐसा कुछ की किसी के घर में रहने वाला किरायेदार ही घर का कीमती सामान लूट ले गया हो, जी हाँ ऐसा ही कुछ हुआ है जालंधर के अधीन पड़ते लद्देवाली के एक घर में जहां बुजुर्ग दंपती के जीवन भर की कमाई एक किरायेदार ही लेकर रफूचक्कर हो गया /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना रामामंडी की पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित सुरिंदर पाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर लद्देवाली में रहता है और उसकी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटे भी अलग रहता है / इसी के चलते उन्होंने रवि नाम के व्यक्ति को अपने घर पर किरायेदार पर रखा हुआ था /
..
देर रात वह अपने किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में गए थे / इसी दौरान उनको रवि का फोन आया कि उनके घर की अलमारियों के ताले टूटे हुए हैं और वह तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि रवि गायब था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे / पीड़ित परिवार का कहना है कि अलमारी में से हजारों की नकदी और गहने चोरी हो चुके थे /
. .पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर किरायेदार रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है / इस सनसनीखेज ख़बर के बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है / PTB News आपको सतर्क करना चाहता है कि जब भी आप किसी किरायेदार को घर पर रखें तो उसकी वेरिफिकेशन करवाना ना भूलें, क्योंकि जिस तरह से वारदातें शहर में बढ़ रही हैं ऐसे में किसी पर भी विश्वाश नहीं किया जा सकता, ऐसे में सतर्कता ही बचाव है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
theft in elderly couple house in jalandhar Tenant stole cash and jewelry from a house in Jalandhar Police filed a case Ladhewali































