PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

जालंधर-लुधियाना सड़क मार्ग पर हुआ भयानक हादसा, ट्राले की चपेट में आए कार को धक्का मार रहे 3 दोस्त, हुई मौत,

three friends died in a car accident near hardidge world in Jalandhar ludhiana road

three friends died in a car accident near hardidge world in Jalandhar ludhiana road

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : जालंधर-लुधियाना सड़क मार्ग पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो जाने का दुःखद मामला सामने आया है / यह भयानक हादसा हार्डिज वर्ल्ड के पास हुआ बताया जा रहा है / सूत्रों के अनुसार यह तीनों मृतक हैबोवाल के रहने वाले थे /

.

.

बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए / राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी / थाना स्लेम टाबरी की पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लिया / पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है /

.

वहीं मृतकों की पहचान संजीव कुमार (35), अरुण कुमार (22) किशन (22) निवासी हैबोवाल के रूप में हुई है / संजीव अपनी सास का हाल चाल पूछने के लिए जालंधर गया था / देर रात वह घर लौट रहे थे तो पीछे दूसरी गाड़ी में उसका भाई अजय 4 लोगों के साथ आ रहा था /

.

three friends died in a car accident near hardidge world in Jalandhar ludhiana road
जालंधर-लुधियाना सड़क मार्ग पर हुआ भयानक हादसा, ट्राले की चपेट में आए कार को धक्का मार रहे 3 दोस्त, हुई मौत,

.

रास्ते में संजीव की कार का पैट्रोल खत्म हो गया / कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप था तो तीनों कार को धक्का मारकर ले जा रहे थे कि पीछे से आ रहे ट्राले की चपेट में आ गए / हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया / हादसे के बाद चालक ट्राला मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया /

.

पीछे आ रहे संजीव के भाई अजय ने कार खड़ी देखी तो हादसे का पता चला / उसने तीनों को हाईवे पर लगे गार्डर में फंसे हुए देखा तो वह हैरान रह गया, जिसके बाद तुरंत सभी को पास ही के अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी / पुलिस टीम ने ट्राले को जब्त करके अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है /

.

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

three friends died in a car accident near hardidge world in Jalandhar ludhiana road