PTB News

Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]

जालंधर, पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री के दौरे के बीच जिला भाजपा महामंत्री का मोबाइल फोन हुए चोरी,

district-bjp-general-secretarys-mobile-phone-was-stolen-during-the-visit-of-police-administration-and-chief-minister-in-jalandhar

.

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर आज मॉडल टाऊन क्षेत्र में पूर्व सांसद हंस राज हंस की पत्नी की भोग और अंतिम अरदास में शामिल होने गए थे।जहां पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे कोई चोर उनका और कई लोगों का मोबाइल फोन उड़ा कर ले गया। जहां मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित थे और पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में सुरक्षा पूरी तरह सख्त थी।

.

.

फ़िर भी पुलिस प्रशासन की ढील और लापरवाही से सभी को नुक़सान उठाना पड़ा। जहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वहां पर सुरक्षा केवल खानापूर्ति के लिए ही लगा रखी थी और चोर नौसेरबाज सरेआम लूट मचा रहे थे। पुलिस प्रशासन की ढील से ही शहर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ था और अभी तक प्रशासन गंभीर नहीं है।

.

.

राजेश कपूर ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रशासन सभी के मोबाइल फोन ढूंढने में पूरी कोशिश करें और तुरंत लोकेशन ढूंढ कर आरोपी को पकड़े।उन्होंने कहा कि मेरे फोन घूम होने से मेरा ज़रूरी डाटा भी बहुत बड़ा नुकसान दे रहा है। उन्होंने इसे जल्दी से जल्दी ढूंढने की गुहार लगाई है।

.