PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

तेज रफ्तार DM की गाड़ी ने तीन लोगों को कुचला, ग्रामीणों ने किया हाईवे किया जाम,

traumatic-accident-three-people-died-after-being-crushed-dms-speeding-vehicle-angry-villagers-blocked-highway

PTB Accident न्यूज़ पटना : बिहार के मधुबनी में NH-57 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार गाड़ी से कुचल कर तीन लोगों की मौत हो गई। जिस गाड़ी से ये हादसा हुआ, वह मधेपुरा DM की बताई जा रही है। ये घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की है और डीएम की गाड़ी को लोगों ने कब्जे में ले लिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई।

.

.

घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें गाड़ी पर मधेपुरा DM लिखा दिख रहा है।3 people died after being crushed by DM’s speeding vehicle : जानकारी मिली है कि NH-57 पर मधेपुरा जिलाधिकारी की तेज रफ्तार गाड़ी से कुचल कर 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीना 18 नवंबर से छुट्टी पर थे और पटना की ओर से मधेपुरा जा रहे थे।

.

.

इस दौरान उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तीन लोग उसकी चपेट में आ गए, जिससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को DMCH में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त डीएम गाड़ी में मौजूद थे। ये घटना फुलवारी टोला के निकट घाटी की है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की औऱ NH-57 को जाम कर दिया। जिस कारण 10 से 15 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। ये सूचना पाकर मधुबनी के SP सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए हैं

.

.

.

Latest News