PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

PM Modi पहुंचे टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में, सभी खिलाडियों को लगाया गले, दिया दिल्ली आने का न्योता, भावुक पल हुए कैमरे में कैद, देखें पूरा वीडियो,

video-watch-pm-narendra-modi-met-indian-cricket-team-praised-rohit-sharma-virat-kohli-and-rahul-dravid

PTB News “Sports” : भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम पहुंचे थे। मैच में टीम की हार के बाद वह ड्रेसिंग रूम पहुंचे। उन्होंने वहां कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरी टीम से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथाई।

.

.

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आपने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में हार गए, लेकिन ये होता रहता है। प्रधानमंत्री ने रोहित और कोहली का हाथ पकड़ के कहा, ”आपलोग पूरा 10-10 मैच जीतकर आए हो। ये तो होते रहता है। देश आपलोगों को देख रहा है। मैंने सोचा कि सबसे मिल लूं।”

.

.

इसके बाद उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ से बात की और उनकी पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, “आपलोग मेहनत बहुत किए।” पीएम ने फिर रवींद्र जडेजा से गुजराती में बात की। पीएम मोदी ने जडेजा से मिलने के बाद शुभमन गिल से हाथ मिलाया। इसके बाद वह मोहम्मद शमी के पास गए और उन्हें गले लगाया। पीएम ने उनसे कहा, ”इस बार बहुत अच्छा किया।”

.

.

फिर वह जसप्रीत बुमराह के पास गए और उनसे पूछा कि आप गुजराती बोलते हैं तो बुमराह ने कहा- थोड़ा-थोड़ा। इस दौरान पीएम मोदी ने बीच में खड़े होकर कहा, ”ऐसा होते रहता है। साथियों में एक-दूसरे का हौसला बुलंद करते चलिए और जब आपलोग फ्री होकर कभी दिल्ली आएंगे तो बैठूंगा आपलोगों के साथ। मेरी तरफ से आप सबको निमंत्रण है।”

.

Latest News