two held in 484 crore bogus gst billing scam in ludhiana Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ लुधियाना : सेंट्रल जीएसटी विभाग (CGST) ने खन्ना के दो लोगों को फर्जी कंपनियां बनाकर बिलिंग कर इनपुट क्रेडिट टैक्स (आइटीसी) क्लेम लेकर सरकार को चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है / विभाग को आरोपितों से 19 फर्जी फर्मों के दस्तावेज मिले हैं / आरोपितों ने 484 करोड़ की बोगस बिलिंग की और 48 करोड़ रुपये के आइटीसी क्लेम भरकर सरकार से 40 करोड़ का रिफंड ले लिया /
. .प्रिंसिपल कमिश्नर आशुतोष बरनवाल एवं एंटी एविजन विंग की सहायक कमिश्नर तान्या बैंस ने शुक्रवार को बताया कि खन्ना के बलजिंदर सिंह बंटी ने पहले फर्जी धागा फर्में बनाईं / इसके बाद फर्जी बिल बनाकर सरकार को चूना लगाया / आरोपित को खन्ना स्थित घर से पकड़ा गया और आरोपित से 44.60 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं /
..
बलजिंदर ने पूछताछ में कबूल किया कि वह फर्जी बिल बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुका है / अदालत ने आरोपित को 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है / बलजिंदर के एक सहयोगी विशाल सिंह को भी विभाग ने पकड़ा है / विशाल ने गिरीराज ट्रेडिंग कंपनी बनाकर 19 फर्मों के साथ कारोबार दिखाया और विभाग को ढाई करोड़ रुपये की चपत लगाई / विशाल ने माना कि उसने 21.89 करोड़ की जाली बिलिंग की है /
. .गाैरतलब है कि कुछ दिन पहले 44 फर्जी कंपनियां बनाकर 700 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग कर विभाग को 122 करोड़ रुपये के टैक्स का चूना लगाने का मामला भी सामने आया था / कार्रवाई के लिए विभाग की दूसरे जिलों से भी नौ टीमें खन्ना पहुंची थीं / शनिवार तड़के साढ़े चार बजे सभी टीमों ने एक साथ नौ ठिकानों पर छापामारी की थी / पांचों आरोपितों को पकड़ने के बाद उन्हें पीडब्ल्यूडी के भट्टियां स्थित रेस्ट हाउस ले जाया गया / पूछताछ के बाद पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो अब भी फरार बताए जा रहे थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
two held in 484 crore bogus gst billing scam in ludhiana Punjab


































