PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

Parkash Singh Badal के अंतिम अरदास में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री Amit Shah, Som Parkash और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh

Union Ministers Amit Shah Som Parkash and BJP National General Secretary Tarun Chugh participated in the last prayers of Parkash Singh Badal

PTB Sad न्यूज़ बादल गांव : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की आज अंतिम अरदास हुई। उनके पैतृक गांव बादल में अंतिम अरदास का भोग डाला गया। इस अवसर पर बादल परिवार सहित कई बड़ी शख्सियतें और अकाली दल की लीडरशिप मौजूद रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पहुंचकर स. बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम अरदास में अमित शाह के अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों, हरियाणा के पूर्व सी.एम. प्रकाश चौटाला, एस.जी.पी.सी. प्रधान हरजिंदर सिंह धामी भी पहुंचे। इसके साथ ही समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी पहुंच सकते हैं। आज के कार्यक्रम को लेकर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में राजनीति शुरू की थी। उन्होंने सरपंच के चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वह पंचायती राज, पशु-पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे। इसके अलावा 1970-71 में सबसे कम उम्र के मु्ख्यमंत्री बने।

गौरतलब है कि उनका देहांत 25 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। इस दौरान प्रकाश सिंह बादल के अंतिम अरदास में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री Amit Shah Som Parkash और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh सहित कई धार्मिक, राजनेतिक व सामाजिक लोग उपस्थित थे।

Latest News