PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर में ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में शहर की एक प्रसिद्ध Immigration Company Edu Star Group के मालिक ट्रैवल एजेंट स्वराज पाल सिंह सिद्धू, उनकी पत्नी अर्शप्रीत कौर और फाइनांसर विनोद अरोड़ा पर करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप लगाए गए हैं।
.इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित हरपिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि है कि Edu Star Group के सिद्धू दंपति ने फाइनांसर विनोद अरोड़ा के साथ मिलकर कईयों को ठगा और विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा व दस्तावेज थमा दिए। उन्होंने आज यानि गुरवार को प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पीड़ित हरपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटे को विदेश भेजना था।
..
इस दौरान Edu Star Group के ट्रैवल एजेंट स्वराज पाल सिंह सिद्धू, उनकी पत्नी अर्शप्रीत कौर और विनोद अरोड़ा से मिले, इन लोगों ने इनको विदेश जाने के लिए 15 लाख रुपए पहले दिए। इसके बाद जब वीजा और अन्य कागज आए तो उसे चेक करवाया तो फर्जी निकला। इसे लेकर जालंधर पुलिस को शिकायत भी उनकी और से दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की है।
.
वहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि इस दौरान स्वराज पाल सिंह सिद्धू ट्रैवल एजेंट के ऑफिस बंद कर के फरार हो जाने की सुचना उनको मिली। इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में तीन अन्य लोगों न भी Edu Star Group के ट्रैवल एजेंट स्वराज पाल सिंह सिद्धू, उनकी पत्नी अर्शप्रीत कौर और विनोद अरोड़ा पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
. .इन तीनों के भी 40 से 45 लाख रुपए सिद्धू दंपति और विनोद अरोड़ा ने ठगे हैं जैसा की पीड़ितों द्वारा बताया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में जब Edu Star Group के मालिक ट्रेवल एजेंट स्वराज पाल सिंह सिद्धू, उनकी पत्नी अर्शप्रीत कौर और विनोद अरोड़ा के ऊपर लगे गंभीर आरोपों के बारे में उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया तो इनके मोबाइल स्विच ऑफ़ जा रहा था।
. .

































