PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जेब से निकाला, पिन खींची और फेंक दिया ग्रेनेड, BJP दफ्तर के बाहर धमाके का Video आया सामने

video of blast outside chandigarh bjp office surfaces

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके का CCTV वीडियो सामने आया है, जिससे मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार, वीडियो में संदिग्ध हमलावरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं और इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले अपनी बाइक थोड़ी दूरी पर खड़ी की और फिर पैदल बीजेपी दफ्तर के पास पहुंचे। 

.

.

वीडियो में एक हमलावर को जेब से ग्रेनेड निकालते, उसकी पिन खींचते और दफ्तर की ओर फेंकते हुए देखा जा सकता है। ग्रेनेड पास में खड़ी एक स्कूटी के नजदीक जाकर फटा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वे फिर से अपनी बाइक पर सवार होकर तेजी से निकल गए। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज में दोनों के चेहरे कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : HS फूलका ने BJP जॉइन करते ही AAP को घेरा, कहा Aap के दांत दिखाने के और, खाने के और, वहीं CM मान बोले- मेरे पुराने साथी, गुडलक

.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस्तेमाल किया गया विस्फोटक स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया हो सकता है, जिसमें गन पाउडर का उपयोग किया गया। हालांकि, फॉरेंसिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एंट्री टैक्स पर CM सुखविंदर सुक्खू ने दिया बड़ा बयान, पंजाब के लोगों की एंट्री पाइंट बंद करने की चेतावनी

.