PTB News

Latest news
PM मोदी पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, 108 बटुकों ने किया शंखनाद गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी Share Market में आज देखने को मिली दमदार शुरुआत, जाने वजह, पंजाब के शंभू बॉर्डर रेलवे हुए ट्रैक को उड़ाने वाला आंतकी चलाता था आटा चक्की, ब्लास्ट को लेकर DIG कुल... पंजाब : DC ने बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, सभी स्कूलों को दिए निर्देश, हिमाचल पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, लग जाएगी आचार संहिता, बुलाई प्रेस वार्ता, AAP पार्टी में बढ़ी हलचल, सभी विधायकों को जालंधर किया गया तलब सैर कर रहे लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत पंजाब : रेलवे ट्रैक पर हुआ जोरदार धमाका, शंभू-राजपुरा लाइन पर टूटी पटरी, जांच में जुटीं एजेंसियां पी सी एम एस डी कालेज,जालंधर ने 'वैलिडिक्ट्री तथास्तु -2026' में अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी,

जालंधर के पूर्व मेयर व भाजपा के सीनियर नेता ने मौजूदा मेयर और अधिकारयों के बारे में कही बड़ी बात,

What did former Jalandhar Mayor and senior BJP leader Rakesh Rathore say about the current Mayor Jagdish Raj Raja and the municipal

What did former Jalandhar Mayor and senior BJP leader Rakesh Rathore say about the current Mayor Jagdish Raj Raja and the municipal authorities Jalandhar Punjab

नगर निगम से मोटी सैलरी लेकर काम करने वाले अधिकारी खुद ही निगम को लगा रहे हैं मोटा चुना,

जवाब पूछो तो करते हैं अधिकारी आनाकानी, मेयर जगदीश राज राजा भी शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को रोकने में रहे असफल,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर नगर निगम का बुनियादी ढांचा पीछे कई सालों से इस लिए हिल चुका है क्योंकि वहां बैठे अधिकारी सैलरी तो निगम से मोटी लेते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर निगम में सियोंक लगाने का काम कर रहे हैं / इसकी जानकारी या तो सीनियर अधिकारीयों को है नहीं अगर है तो वह चुपचाप तमाशा देख रहे हैं, आखिर क्यों? वहीं मेयर साहिब से जब भी कोई ऐसे सवाल अवैध निर्माणों संबंधी पूछा जाता है तो वह हमेशा की तरह एक ही जवाब देते हैं अब बताएं हम करेंगे करवाई /

.

जानकारी देते के बावजूद आखिर क्यों निगम अधिकारी और मेयर चुप बैठे रहते हैं / इसके पीछे का रहस्य यह है कि नीचे बैठे अधिकारीयों की अवैध निर्माण कर रहे लोगों के साथ हो चुकी मोटी सेटिंग, अगर नहीं तो फिर क्यों कोई अधिकारी मीडिया द्वारा पूछे गए किसी सवाल का जवाब बेबाकी के साथ नहीं दे पता, हर बार एक ही जवाब हम जाँच करवाकर आपको बता देंगे / इसके बाद तेजी से निर्माणकार्य फिर से हो जाता है शुरू, यह सब वह बातें हैं आखिर क्यों? निगम के अंदर ही यह सब हो रहा है / सरकार को ही क्यों चुना लगाया जा रहा है /

What did former Jalandhar Mayor and senior BJP leader Rakesh Rathore say about the current Mayor Jagdish Raj Raja and the municipal

.

इस सारे मामलों संबंधी जब हमने बीजेपी के सीनियर नेता व पूर्व मेयर रहे राकेश राठौर से सम्पर्क किया तो उन्होंने PTB News से बातचीत के दौरान कहा कि मैने अपने समय में क्रप्शन को रोकने का सफल प्रयास करते हुए शहर में होने वाले कई अवैध निर्माण कार्यों में अंकुश लगाया और सरकार और निगम को बीते कई सालों से हो रहे घाटे को मुनाफे में बदलने की कोशिश की, लेकन मौजूदा मेयर जगदीश राज राजा से ना तो निगम संभल रहा है और ना ही अधिकारी, इसी का नतीजा है कि शहर में धड़ले से अवैध निर्माण हो रहा है /

PTB News से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि निगम मेयर का पद सम्मानीय होता है और उनके आदेशों की सभी पालना करते हैं, लेकिन जो खबरें सामने मौजूदा मेयर की आ रही हैं उससे उनके द्वारा शहर के लिए किये जा रहे कार्यों पर कई तरह के प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं / उन्होंने यह भी कहा कि मेयर जगदीश राज राजा अगर शहर की व्यवस्था को सुधार नहीं पा रहे हैं तो उसमें अकेला उनका भी दोष नहीं है, निगम अधिकारीयों द्वारा सहित तरह से रिपोर्ट ना देना भी सवालिया निशान खड़ा करता है / इसलिए निगम को सही तरह से चलाने के लिए मेयर जगदीश राज राजा को सख्ती के साथ निगम से जुड़े सभी अधिकारीयों को शहर में हो रहे अवैध निर्माणों संबंधी रिपोर्ट लेकर उस पर एक्शन लेना चाहिए /

.

वहीं इस मामले संबंधी जब हमें निगम अधिकारी ATP वज़ीर सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होंने पहले तो कई तरह के बहाने लगाने लेकिन बाद में उन्होंने आश्वासन देते हुए PTB News की टीम को कहा कि अगर कोई नक्शा पास होने के बावजूद भी गलत तरिके से निर्माण कर रहा है तो हम उसकी जाँच रिपोर्ट खुद तैयार करवाएंगे / अगर अवैध निर्माण हो रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी / इस दौरान वजीर सिंह ने यह भी आश्वासन दिया की अवैध निर्माण की जाँच करके सोमवार तक आपको उसके बारे में बता दिया जाएगा / इस दौरान जब हमें वजीर सिंह से अवैध निर्माण वाली जगह के पास से गुजरती सड़क पर रखे ईंटों से लेकर कंक्रीट व रेत को लेकर क्यों करवाई नहीं की गई तो उन्होंने कहा कि उसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं है हम उसके बारे में भी जल्द पता करके बनती करवाई करेंगे /

.

What did former Jalandhar Mayor and senior BJP leader Rakesh Rathore say about the current Mayor Jagdish Raj Raja and the municipal

.

इस दौरान PTB News ने अवैध निर्माण वाली जगह का जब दौरान किया तो पाया कि जिस जगह पर काम चल रहा है वहां पर काम करने वाले मजदूर Covid-19 के चलते Who द्वारा जारी की गई गाइडलाईन व जिलाधीश के आदेशों की पालना नहीं कर रहे हैं और बिना मास्क के काम निरंतर काम किया जा रहा है / इस संबंध में जब हमें पुलिस के सीनियर अधिकारीयों से सम्पर्क कर इस मामले में बनती करवाई क्या हो सकती है के बारे में जानने की कोशिश की तो किसी से सम्पर्क नहीं हो पाया / लेकिन सोचने वाली बात यह है कि covid-19 के जो दिशा-निर्देश जिनका पालन नहीं करने पर अगर आम जनता पर करवाई स्थानीय पुलिस कर सकता है तो क्या निमार्ण कर रहे ठेकेदार और उसके मजदूरों पर क्यों नहीं?

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

What did former Jalandhar Mayor and senior BJP leader Rakesh Rathore say about the current Mayor Jagdish Raj Raja and the municipal authorities Jalandhar Punjab

Latest News