PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

तलाक की अर्जी लेकर कोर्ट पहुंची महिला को जज ने कहा, पहले करवा चौथ मनाओ फिर होगी सुनवाई,

woman want divorce but judge said first celebrate karwa chauth and then court will hear plea madhya pradesh Bhopal

woman want divorce but judge said first celebrate karwa chauth and then court will hear plea madhya pradesh Bhopal

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Shocking न्यूज़ भोपाल : भोपाल की माननीय फैमिली कोर्ट ने एक अजीबो गरीब फैसला सुनकर सभी को उस समय हैरान कर दिया / जब एक महिला तलाक के कागजात लेकर अदालत में पहुंच गई / इस दौरान कोर्ट ने मामले को काउंसलिंग के लिए भेजा / दोनों पक्षों को बुलाया गया / काउंसलिंग में पति और उसकी मां (सास) पहुंचे और दोनों ने बहू पर कई आरोप लगाए /

.

.

इसके बाद काउंसलर नुरुनिशा खान ने महिला को समझाया और मामले की पूरी जानकारी जज को दी / जब कोर्ट में सुनवाई होने लगी तो कोर्ट ने महिला से कहा कि पहले करवाचौथ मनाकर आओ औऱ उसके बाद अपनी पूरी रिपोर्ट कोर्ट में दर्ज करना / अब मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी / महिला काउंसलिंग सभागार से ही मंगलवार को पति और सास के साथ चली गई /

काउंसलर खान ने बताया कि ऐसे कई सामने आए जब पति, बहू और सास तीनों भावुक हुए और सास नहीं चाहती कि उसके बेटे का परिवार टूटे / महिला ने आरोप लगाया कि उसका रिश्ता लेकर ससुराल वाले आए थे, उस समय वह पढ़ाई कर रही थी / पति बरेली, रायसेन में नगरपालिका में क्लर्क है / पति 12वीं पास है जबकि पत्नी ने स्नातक की पढ़ाई की हुई है / महिला ने कहा कि मेरे माता-पिता ने 12वीं पास लड़के से इसलिए शादी करा दी, क्योंकि उसकी सरकारी नौकरी थी /  

.

महिला ने बताया कि शादी तय होने के दौरान मैंने साफ कह दिया था कि मैं आगे पढ़ाई करूंगी और नौकरी भी करूंगी / तब इस पर सभी ने सहमति भी जताई थी / महिला ने बताया कि वह शादी के दौरान वकालत की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन बाद में पति और सास ने मेरी पढ़ाई रुकवा दी / महिला नौकरी करना चाहती थी, लेकिन पति नहीं चाहता था कि वह घर से बाहर निकले / इसे लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आ गई /

.

महिला की सास का कहना कि शादी से पहले उसने और उसके बेटे ने लड़की की पढ़ाई आगे जारी रखवाने के लिए हामी भरी थी, लेकिन अब वो चाहते हैं कि बहू अपनी वकालत की पढ़ाई करने के बाद घर-गृहस्थी संभाले / सास का कहना है कि वह नहीं चाहती कि उसके बेटे का घर टूटे /

.

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

woman want divorce but judge said first celebrate karwa chauth and then court will hear plea madhya pradesh Bhopal