PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

एच.एम.वी. की यूबीए टीम ने आहार क्रांति : उत्तम आहार-उत्तम विचार वर्कशाप में लिया भाग,

workshop-on-aahaar-kranti-uttam-aahar-uttam-vichar-attended-by-unnat-bharat-abhiyan-team-of-hmv

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की उन्नत भारत टीम ने ‘आहार क्रांति : उत्तम आहार – उत्तम विचार’ वर्कशाप में भाग लिया। यह वर्कशाप एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ के उन्नत भारत सैल द्वारा आयोजित की गई थी। वर्कशाप के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास विभाग के हैड प्रो. यू.एन.रॉय ने बताया कि इस वर्कशाप का उद्देश्य पारम्परिक भोजन के बारे में जागरूकता फैलाना तथा मिलेट्स की पोषक महत्ता के बारे में बताना था।

.

.

.

उन्होंने बताया कि यू.एन.ने सस्टेनेबल डिवेलपमेंट गोल को पूरा करने के लिए भारत सरकार द्वारा ‘आहार क्रांति’ योजना लांच की गई है। आनंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, गुजरात से डॉ. विशिता खन्ना ने पारम्परिक भोजन के व्यापार व स्टार्टअप के बारे में बात की। उन्होंने कुछ स्टार्ट अप की भी चर्चा की जिसमें स्वाति स्नैक, गो देसी, दादी जीरा खाखरा शामिल थे।

.

.

चौधरी चरन सिंह यूनिवर्सिटी हिसार से डॉ. पम्मी कुमारी ने मिलेट्स की खेती की बात की। उन्होंने बताया कि पुरातन समय से ही मिलेट्स की खेती प्रचलित है तथा स्वास्थ्य को इनका लाभ भी होता है। सीसीएस हिसार के फूड एंड न्यूट्रीशन विभाग से डॉ. आशा कवात्रा ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्कशाप के दौरान कालेज की छात्राओं ने मिलेट्स से संबंधित प्रश्न भी पूछे।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि आज के समय में इस प्रकार की वर्कशाप बहुत आवश्यक है जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी को पुरातन खान-पान की जानकारी दी जाती है। इस वर्कशाप में एचएमवी की यूबीए टीम के सदस्य शामिल थे जिनमें डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. उर्वशी, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, श्रीमती अल्का व 51 छात्राएं उपस्थित थी।

.

.

Latest News