PTB News

Latest news
पंजाब, हाथ-पैर बंधे व्यक्ति का मिला नीले ड्रम में शव, बदबू फैलने से खुला राज, फेसबुक पर लाइव होकर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, जाने पूरा मामला, हिमाचल प्रदेश के लोगों का मजाक उड़ाने वाले विवादित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर दर्ज हुई FIR, जालंधर की फ्रेंड्स कालोनी में एक किराए पर रहने वाले व्यक्ति के घर पड़ी NIA की रेड, कई दस्तावेज किये ब... जालंधर के विवादित अस्पताल में एक बार फिर डाक्टर पर लगे गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला, हिमाचल प्रदेश में कुदरत ने फिर बरपाया कहर, कहीं फटा बादल तो कहीं बहे मजदूर, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. ਪੋਲੀਟੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ, आईवी वर्ल्ड स्कूल ने प्रतिष्ठित शिक्षाविद श्री माधव राव के साथ शिक्षकों के लिए एक सशक्तिकरण कार्यशाल... एच.एम.वी. की बीए सेमेस्टर-5 (हिन्दी ऑनर्स) की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, जालंधर, जेल में बंद MLA Raman अरोड़ा के समधी राजू मदान को लेकर एक हुआ बड़ा खुलासा, दोनों बेटों के ऊपर...
Translate

नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन ने खुद को मारी गोली, फैली सनसनी, जाने बड़ी वजह,

yogesh goyal former chairman municipal improvement trust committed suicide in moga

PTB Big न्यूज़ मोगा : मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां के नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन योगेश गोयल ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है उन्होंने खुद को गोली मारी है। फिलहाल मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

शहर के प्रमुख आर्बिट सिनेमा व होटल मालिक योगेश गोयल ने खुद को किन परिस्थितियों में गोली मारी है, इस पर अभी कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। बता दें कि, योगेश गोयल सिर्फ व्यवसायी और अकाली दल के नेता ही नहीं रहे हैं बल्कि वह डीएम कालेज, बीएड कालेज समेत आर्य समाज से जुड़ी पांच शिक्षण संस्थाओं की प्रबंधक समिति में प्रमुख पदों पर रहे हैं। शनिवार सुबह जैसे ही योगेश की आत्महत्या की खबर फैली तो हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। योगेश गोयल जिंदादिल इंसान थे और सबके साथ आत्मीयता के रूप में बात करते थे।

गौरतलब है कि, अकाली दल जिस समय राज्य की सत्ता पर काबिज था और दिग्गज नेता जत्थेदार तोता सिंह की मोगा ही नहीं बल्कि हर जगह तूती बोलती थी उस समय योगेश उनके बेहद करीबी थे। इसीलिए भाजपा कोटे की सीट कटकर जत्थेदार तोता सिंह ने उन्हें नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनवाया था। ऐसे में योगेश गोयल ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी है यह बात किसी के गले से नहीं उतर पा रही है। फिलहाल मामले में जांच में पुलिस जुट गई है।

Latest News

Latest News