PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

12वीं में 450 में से 450 अंक प्राप्त कर छात्रा ने किया देश का नाम रोशन,

12th result declared ludhiana pushwinder kaur

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ लुधियाना : आज पी.एस.ई.बी. की ओर से घोषित किये गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में 17 वर्षीय छात्रा पुष्विंद्र कौर ने स्पोर्ट्स कैटागरी में 450 में से 450 अंक प्राप्त कर पहला रैंक हासिल किया / हालांकि बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में पुष्विंद्र को दूसरा स्थान दिया गया है / वहीं बोर्ड की एक अन्य कैंडीटेड लिस्ट में यह छात्रा 100 प्रतिशत अंकों के साथ पहले रैंक पर ही दिखाई गई है /

बी.सी.एम. स्कूल फोकल प्वाइंट की छात्रा एवं बेसबाल में गोल्ड मैडल जीत चुकी पुष्विंद्र कौर ने 10वीं में भी 650 अंक हासिल करके राज्य में पहला स्थान हासिल किया था / पुष्विंद्र कौर ने अपनी इस कामयाबी के लिए स्कूल के डायरैक्टर प्रिंसिपल मंगत राम मेहता, प्रिंसिपल नीरू कौड़ा, पिता सुखजिन्द्र सिंह और माता सपना को दिया / इस छात्रा के पिता टैंट हाऊस का काम करते हैं / शेरपुर चौक में रहने वाली पुष्विंद्र भविष्य में जज बनना चाहती है /

माता सपना ने बताया कि परीक्षाओं के दिनों में पेपर से 2 दिन पहले तक पुष्विंद्र दिन में सिर्फ 2 घंटे तक नींद लेती थी, जबकि पेपर के बाद आकर अपनी नींद पूरी करती थी / पिता सुखजिन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं और सभी पढ़ाई में अव्वल हैं / उन्होंने बताया कि पुष्विंद्र कौर ने उनका सिर गर्व से ऊंचा किया है /